राष्ट्रीय

‘TMC का कांग्रेस में विलय हुआ तो डूब जाएगी राहुल गांधी की नैया’, अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी के नेतृत्व पर उठाए गंभीर सवाल

अर्जुन सिंह ने बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को असली हैसियत दिखा दी है। अगर वे (TMC) कांग्रेस में शामिल होते हैं, तो कांग्रेस जल्द ही खत्म हो जाएगी।
2 min read
bjp Minister Arjun Singh
पश्चिम बंगाल के मंत्री अर्जुन सिंह

Minister Arjun Singh Statement West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी के सबसे बुरे दिन शुरू हो गए है। बीते एक महीने के अंदर ही उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ताश के पत्तों की तरह बिखर गई है। कई सांसद पाटी से इस्तीफा दे रहे है। वहीं 60 नेता बागी होकर अपनी पाटी के खिलाफ मोचा खोल दिया। वहीं ममता बनर्जी अपनी पार्टी को संभालने की कोशिश में जुड़ी हुई है। हाल ही में पूर्व सीएम ममता ने दिल्ली दौरा किया था। इस दौरान ममता ने सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी। इन दोनों की मुलाकात को लेकर मीडिया में खबर आई थी कि टीएमसी और कांग्रेस का विलय हो सकता है। हालांकि किसी पार्टी की और से आधिकारिक बयान सामने नही आया। अब इस पर पश्चिम बंगाल के मंत्री अर्जुन सिंह का बयान सामने आया है।

'बंगाल की जनता ने टीएमसी को उसकी असली हैसियत दिखा दी'

ममता बनर्जी की पार्टी में जारी घमासान पर अर्जुन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी मंत्री का कहना है कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने ममता बनर्जी को नकार दिया है। तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के विलय की खबरों पर भी अर्जुन सिंह ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को असली हैसियत दिखा दी है। अगर वे (TMC) कांग्रेस में शामिल होते हैं, तो कांग्रेस जल्द ही खत्म हो जाएगी।

TMC पार्षद स्वपन समद्दार गिरफ्तार

आपको बात दे कि कोलकाता पुलिस ने बुधवार को TMC पार्षद स्वपन समद्दार को नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार कोलकाता नगर निगम के पार्षद स्वपन समद्दार पर 2021 के विधानसभा चुनाव से संबंधित जबरन वसूली, धमकी और चुनावोत्तर हिंसा के कथित आरोप है। गिरफ्तार तृणमूल पार्षद के खिलाफ हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ सहित कई गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

TMC के 19 बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने

टीएमसी 19 असंतुष्ट सांसदों ने एकजुट होकर ममता बनर्जी के नेतृत्व के खिलाफ खुली बगावत कर दी है। इन बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर संसद में एक अलग गुट के रूप में मान्यता देने की मांग की है। इसके साथ ही बागी गुट ने केंद्र की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार को अपना समर्थन देने का बड़ा ऐलान कर दिया है। बागी टीएमसी सांसदों की सूची जिन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

  • काकोली घोष (बारासात)
  • जगदीश चंद्र बसुनिया (कूचबिहार)
  • खलीलुर्रहमान (जंगीपुर)
  • यूसुफ़ पठान (बेरहामपुर)
  • अबू ताहिर खान (मुर्शिदाबाद)
  • पार्थ भौमिक (बैरकपुर)
  • बापी हलधर (मथुरापुर)
  • सयोनी घोष (जादवपुर)
  • माला रॉय (कोलकाता दक्षिण)
  • मिताली बाग (आरामबाग)
  • दीपक अधिकारी (घाटल)
  • कालीपद सोरेन (झारग्राम)
  • जून मालिया (मेदिनीपुर)
  • अरूप चक्रवर्ती (बांकुरा)
  • डॉ शर्मिला सरकार (बर्धमान पूर्व)
  • शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल)
  • असित कुमार मल (बोलपुर)
  • शताब्दी रॉय (बीरभूम)
  • रचना बनर्जी (हुगली)
Updated on:
11 Jun 2026 03:22 pm
Published on:
11 Jun 2026 02:39 pm