राष्ट्रीय

West Bengal Elections 2026: महिलाओं को लुभाने में जुटी भाजपा, सरकार बनने पर हर महीने ₹3000 देने का किया ऐलान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा और टीएमसी के बीच महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की घोषणाओं को लेकर मुकाबला और भी रोचक बन गया है। जानिए दोनों दलों की चुनावी रणनीति और ताजा अपडेट।

2 min read
Apr 15, 2026
BJP

Bengal elections: पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तरीख नजदीक आती जा रही है, राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए विभिन्न दलों की ओर से लगातार नई घोषणाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा चुनावी दांव खेलते हुए राज्य में ‘मातृशक्ति भरोसा कार्ड’ की शुरुआत की है। पार्टी का कहना है कि यदि उसकी सरकार बनती है तो महिलाओं को हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना के लिए लोगों से आवेदन फॉर्म भी भरवाए जा रहे हैं, जिनमें नाम, मोबाइल नंबर और स्थान जैसी जानकारी ली जा रही है। इस मौके पर सुवेंदु अधिकारी और स्मृति ईरानी मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें

बिहार के मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद सम्राट चौधरी की आई पहली प्रतिक्रिया, कहा-बिहार और देश को समृद्ध बनाने का काम करेंगे

ममता सरकार भी चला रही कई योजनाएं

सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की सरकार पहले से ही महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है। इनमें ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना प्रमुख है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने लगभग ₹1500 से ₹1700 तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब भाजपा इसी सहायता राशि को बढ़ाकर दोगुना करने का वादा कर रही है। भाजपा के वादे से राज्य में चुनावी मुकाबला और अधिक रोचक हो गया है।

पश्चिम बंगाल: दो चरणों में विधानसभा चुनाव

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 23 और दूसरे चरण का मतदान 28 अप्रैल 2026 को होगा। राज्य की कुल 294 सीटों पर मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई 2026 को की जाएगी।

इस चुनावी में मुख्य मुकाबला ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस राज्य में 15 वर्षों से सत्ता पर काबिज है और उसे अपनी सरकार बनाए रखने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जबकि भाजपा राज्य में पहली बार सरकार बनाने की कोशिशों में जुटी है।

प्रचार अभियान में आई तेजी

दोनों प्रमुख दलों भाजपा और टीएमसी के साथ-साथ अन्य राजनीतिक पार्टियां भी जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं । भाजपा के राष्ट्रीय नेता और स्टार प्रचारक लगातार पश्चिम बंगाल का दौरा कर रहे हैं और जनता से समर्थन की अपील कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना जनादेश देती है और राज्य की सत्ता किसके हाथ में जाती है।

ये भी पढ़ें

नीतीश कुमार के CM पद से इस्तीफे पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा-‘अब बिहार पर गुजरात का शासन होगा’
Updated on:
15 Apr 2026 07:29 pm
Published on:
15 Apr 2026 07:19 pm
Also Read
View All