राष्ट्रीय

Bengal SIR: चुनाव से पहले बड़ा झटका: 68 लाख वोटरों के नाम कटेंगे, 28 फरवरी को होगा खुलासा

Bengal Voter List: 16 दिसंबर को जारी ड्राफ्ट सूची में 58 लाख से अधिक ASD (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लीकेट) मतदाताओं को हटाने के बाद करीब 7.1 करोड़ मतदाता दर्ज किए गए थे।

2 min read
Feb 15, 2026
West Bengal voter list revision, West Bengal SIR voter list, Special Intensive Revision West Bengal, Voter deletion West Bengal 2026,
बंगाल में वोटर लिस्ट से 68 लाख लोगों के कट सकता है नाम (Photo-IANS)

West Bengal SIR voter list: पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले एसआईआर को लेकर सियासी हलचल तेज है। इसी बीच प्रदेश में वोटरों की संख्या 2024 लोकसभा चुनाव की तुलना में करीब 68 लाख घटने की आशंका जताई जा रही है। चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को जारी की जाएगी।

हटाए जा सकते हैं 10 लाख और नाम 

बता दें कि 16 दिसंबर को जारी ड्राफ्ट सूची में 58 लाख से अधिक ASD (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लीकेट) मतदाताओं को हटाने के बाद करीब 7.1 करोड़ मतदाता दर्ज किए गए थे। आयोग के अनुसार, अंतिम सूची से लगभग 10 लाख और नाम हटाए जा सकते हैं।

1.5 करोड़ वोटरों के रिकॉर्ड में पाई गई गड़बड़ी

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ड्राफ्ट सूची में 1.5 करोड़ मतदाताओं के रिकॉर्ड में गड़बड़ी या मैपिंग की समस्या पाई गई थी, जिन्हें व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बुलाया गया। इनमें से 3.6 लाख लोगों तक नोटिस ही नहीं पहुंच पाया, जबकि 5.2 लाख नोटिस मिलने के बावजूद सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए—इन सभी के नाम हटाए जाएंगे। दस्तावेज सत्यापन के दौरान 1.6 लाख और मतदाता अयोग्य पाए गए।

इसके अलावा, आयोग ने कुछ मामलों में फर्जी या अधूरे दस्तावेज अपलोड होने की बात भी सामने रखी है। ऐसे मामलों की दोबारा जांच चल रही है, जिससे अयोग्य मतदाताओं की संख्या और बढ़ सकती है।

कितने आवेदन हुए प्राप्त?

ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद 7.4 लाख नए मतदाता पंजीकरण (Form 6/6A), 42,501 नाम हटाने (Form 7) और 3.4 लाख सुधार (Form 8) के आवेदन प्राप्त हुए हैं। आयोग के अनुसार, सभी आवेदनों का निपटारा अंतिम सूची जारी होने से पहले कर दिया जाएगा।

कब प्रकाशित होगी फाइनल सूची?

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 21 फरवरी तक दस्तावेजों की जांच पूरी होगी, 25 फरवरी तक मतदान केंद्रों का पुनर्गठन किया जाएगा और इसके तीन दिन बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

Published on:
15 Feb 2026 12:22 pm
Also Read
View All