
Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश किया। उनके बजट पेश करते ही देश में अब कुछ चीजें महंगी हो जाएंगी और कुछ चीजों की कीमतों में कमी आएगी। आइए जानते हैं कि आम बजट के बाद अब देश में कौन सी चीजें महंगी मिलेंगी और किन चीजों के दामों में कटौती आएगी।
1. इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे मोबाइल फोन होंगे सस्ते
2. कपड़ा सस्ता होगा।
3. चमड़े का सामान सस्ता होगा
4. जेम्स एंड ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है।
5. हीरे की ज्वेलरी सस्सी होगी।
6. खेती का सामान सस्ता होगा।
7. स्टील स्क्रैप आयात रहेगा सस्ता।
8. पैकेजिंग के डिब्बे।
1. भारत में बनाई जा सकने वाली और इम्पोर्ट होने वाली दवा महंगी होगी।
2. छाते महंगे होंगे।
3. सभी आयातित आइटम होंगे महंगे।
4. अंडरवैल्यू आर्टफिशियल गहनों के आयात को निरुत्साहित करने के लिए इस पर इंपोर्ट ड्यूटी अब 400 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है। ऐसे में आने वाले वक्त में ये गहने महंगे हो सकते हैं।
5. कैपिटल गुड्स।
6. बिना ब्लेंडिंग वाले फ्यूल।
वित्त मंत्री ने बजट में कुछ चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटाई है जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। सरकार ने जेम्स एंड ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी में 5 फीसदी की कटौती कर दी गई है। इसके अलावा कट और पॉलिश्ड डायमंड पर सरकार ने 5 फीसदी की कस्टम ड्यूटी घटा दी है। साथ ही सरकार ने स्टील स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी को एक साल के लिए बढ़ाया गया है। वहीं, मेंथा ऑयल पर भी कस्टम ड्यूटी में कम कर दिया गया है।
कस्टम ड्यूटी में इजाफे की बात करें तो सरकार ने कैपिटल गुड्स और आयात शुल्क पर कस्टम ड्यूटी को 7.5 फीसदी कर दिया है। इसके साथ ही इमिटेशन ज्वैलरी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को बढ़ाया है।