टिक टॉक स्टार और भारतीय जनता पार्टी की नेता सोनाली फोगाट का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। हरियाणा के हिसार की रहने वाली सोनाली फोगाट ने मॉडलिंग से अपनी करियर शुरू किया था जो एक्टिव और फिर पॉलिटिक्स तक पहुंचा। अपनी मौत के बाद सोनाली करोड़ों की संपत्ति छोड़ गई हैं।
हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा से भाजपा की टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट अब नहीं रहीं। गोवा में दिल का दौरा पड़ने से सोनाली फोगाट का निधन हो गया है। 2016 में उनके पति की भी रहस्यम तरीके से मौत हो गई थी। हालांकि इसके बाद भी सोनाली फोगाट ने हार नहीं मानी थी और जिंदगी को जिंदादिली से जिया था। बिग बॉस 14 में सोनाली फोगाट ने अपने जीवन के कई अनछुए पहलुओं का भी खुलासा किया था। सोनाली फोगाट ने बताया था कि किस तरह उनके पति के निधन के बाद दुनिया ने उनके साथ बर्ताव किया। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी में आए नए शख्स को लेकर भी खुलासा किया था। सोनाली फोगाट अपने निधन के बाद करोड़ों की संपत्ति छोड़ गई हैं। आइए जानते हैं सोनाली फोगाट के परिवार और जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम बातें।
सोनाली फोगाट का जन्म 21 सितंबर 1979 में हरियाण के एक गांव में हुआ था। जाट परिवार से ताल्लुक रखने वाली सोनाली फोगाट ने 10वीं तक ही पढ़ाई की। हालांकि इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की और 2006 में टीवी में बतौर एक्टर डेब्यू किया।
उसके बाद, उन्होंने धारावाहिक "एक मां जो लाखो के लिए बनी अम्मा" (2016) में अमन यतन वर्मा और उर्वशी शर्मा अभिनीत फातिमा के रूप में अभिनय की शुरुआत की। यह सीरियल भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित था।
यह भी पढ़ें - Sonali Phogat के नाम पर मांगे जा रहे हैं पैसे, स्क्रीनशॉट्स शेयर कर लोगों को किया सचेत
2019 में, वह अमीत चौधरी की ओर से निर्देशित वेब श्रृंखला, "द स्टोरी ऑफ़ बदमाशगढ़" में दिखाई दीं। उन्होंने हरियाणवी संगीत वीडियो "बंदूक अली जाटनी" में मासूम शर्मा और सुरेंद्र ढाका के साथ अभिनय किया। इसके बाद 2020 में बिग बॉस 14 में भी प्रतिभागी बनीं।
सोनाली 2008 में राजनीति में एंट्री कर ली थी। भारतीय जनता पार्टी की सदस्य बनीं और भाजपा के महिला मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद संभाला। वहीं 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव में आदमपुर से बीजेपी के टिकट पर चुनाव भी लड़ा, लेकिन 29 हजार मतों से हार गईं।
सोनाली फोगाट को पालतू बिल्लियों के साथ खेलना पसंद था। वे अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती थीं। इसके अलावा वह अपने खाली समय में गाना और डांस करना पसंद करती हैं।
टिक टॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट अपने पीछे करीब 2.73 करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़ गई हैं। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति का जो ब्यौरा दिया था, ये आंकड़ा उसके आधार पर है। जो समय के साथ-साथ बदल सकता है।
सोनाली के परिवार में उनकी एक बेटी ही है। सोनाली की बेटी का नाम यशोधरा फोगाट है। माना जा रहा है कि सोनाली फोगाट की संपत्ति की वारिस वही होंगी।
यह भी पढ़ें - Sonali Phogat के नाम पर मांगे जा रहे हैं पैसे, स्क्रीनशॉट्स शेयर कर लोगों को किया सचेत