नई दिल्ली। बिग बॉस 14 से खूब सुर्खियों बंटोरने वाली एक्स कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि सोनाली के नाम पर सोशल मीडिया पर एक फेक आईडी बनाई है। आईडी में मौजूद म्यूचुअल फ्रेंड्स से पैसे मांगे जा रहे हैं। यह देख सोनाली खुद सामने आई और उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं।