नई दिल्ली। बिग बॉस ( Bigg Boss 14 ) के घर में राखी सावंत ( Rakhi Sawant ) का ड्रामा जारी है। घर में अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla ) को अपना दिल बैठी राखी सही और गलत की सारी हदें पार करती हुईं नज़र आ रही है। शो में कई बार राखी को कुछ ऐसी हरकतें करते हुए देखा गया है। जो सबको हैरान और परेशान कर देती हैं। जिसका साफ असर घर में मौजूद अभिनव की पत्नी रूबिना दिलैक भी पड़ता हुआ नज़र आता है। हाल ही के एपिसोड में देखा गया कि राखी की हरकतों को देख रूबिना मायूस हो जाती हैं और रोने लगती हैं।