राष्ट्रीय

भारत सरकार ने WhatsApp वेब यूजर्स के लिए जारी किया अलर्ट, संवेदनशील काम के लिए इस्तेमाल से बचने की सलाह

WhatsApp Web Alert: गृह मंत्रालय ने WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों को साइबर अपराध के खतरे को लेकर आगाह किया है। मंत्रालय ने हर सेशन के बाद लॉगआउट करने सहित कई जरुरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 4:28 PM IST
Whatsapp New Feature
सांकेतिक इमेजः Gemini

WhatsApp Safety Tips: भारत सरकार ने व्हाट्सएप वेब (WhatsApp Web) का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए जरूरी एडवाइजरीर जारी की है। इस एडवाइजरी में यूजर्स को ऑफिस के कंप्यूटर, सार्वजनिक सिस्टम, साइबर कैफे, होटल बिजनेस सेंटर और अन्य ऐसे डिवाइस पर व्हाट्सएप वेब लॉगिन करते समय कुछ जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। गृह मंत्रालय (MHA) ने बताया है कि व्हाट्सएप वेब के जरिए असामाजिक तत्व गोपनीय जानकारी का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।

व्हाट्सएप वेब के एक्टिव सेशन से खतरा

एडवाइजरी में बताया गया है कि 'इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर (I4C) की नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने पाया है कि कुछ परिस्थितियों में व्हाट्सएप वेब के एक्टिव सेशन का गलत इस्तेमाल करके यूजर के व्हाट्सएप अकाउंट तक अनधिकृत पहुंच बनाई जा सकती है। एवाइजरी में व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल करने से जुड़े संभावित खतरों का जिक्र किया गया है, खासकर तब जब शेयर किए गए या सार्वजनिक कंप्यूटरों पर सेशन लॉग इन ही रह जाते हैं। यह चेतावनी उन चिंताओं के बाद आई है जब ऐसे सेशन्स का फायदा उठाकर व्यक्तिगत खातों तक पहुंच बनाई गई।

किस तरह के साइबर खतरे हो सकते हैं?

एक्टिव व्हाट्सएप वेब सेशन का फायदा उठाकर साइबर अपराधी यूजर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं। वे प्राइवेट चैट पढ़ सकते हैं, अकाउंट होल्डर बनकर मैसेज भेज सकते हैं, कांटेक्ट लिस्ट और ग्रुप चैट तक पहुंच बना सकते हैं। सबसे खतरनाक यह हो सकता है कि इस जानकारी का इस्तेमाल वे धोखाधड़ी, फिशिंग और सोशल इंजीनियरिंग के लिए कर सकते हैं। ऐसे में यूजर्स को व्हाट्सएप वेब को हमेशा लॉग इन न रखने की सलाह दी गई है और हर सेशन के बाद मैनुअली लॉग आउट करने को कहा गया है।

इनकोगनिटो मोड में इस्तेमाल करें WhatsApp Web

एडवाइजरी में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया है कि जब व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी हो, तो इनकोगनिटो या प्राइवेट ब्राउजिंग मोड का इस्तेमाल करें। साथ ही इस बात पर जोर दिया गया है कि इसका इस्तेमाल केवल भरोसेमंद कंप्यूटरों पर ही किया जाना चाहिए। एडवाइजरी में यह भी बताया गया है कि सिर्फ ब्राउजर टैब बंद करने से खतरा खत्म नहीं हो जाता। ऐसे में सेशन को मैनुअली लॉग आउट करने को कहा गया है।

इसके अलावा यूजर्स से अपने ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्राउजर और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर को अपडेट रखने के लिए कहा गया है। संदिग्ध डाउनलोड, अनजान फाइलों, क्रैक्ड सॉफ्टवेयर और गैर-भरोसेमंद ऐप्स से बचने के लिए कहा गया है।

Updated on:
23 Nov 2026, 4:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पुणे में प्रेम संबंधों का खौफनाक अंत, प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या के बाद रातभर शव के पास बैठा रहा इंजीनियर प्रेमी

जामा मस्जिद थाना चाकूबाजी मामले में पुलिस का बयान आया सामने, फायरिंग में आरोपी के पैर में लगीं 6 गोलियां

रविशंकर प्रसाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कांग्रेस का तंज, सुप्रिया श्रीनेत ने BJP से पूछे तीन सवाल

गायकवाड़ दंपती की मौत के मामले में नया मोड़, BJP पार्षद का दावा- मेरा बेटा नहीं चला रहा था कार, पुलिस ने गलत बनाया आरोपी

वारिस पठान ने लगाया आज़म खान पर जहर उगलने का आरोप, कहा – ‘गलत बयानबाजी के लिए माफी मांगनी चाहिए’