राष्ट्रीय

कब और क्यों मनाते हैं Veer Bal Diwas, जानें क्या बोले PM मोदी

Veer Bal Diwas: गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे बेटों, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय साहस और बलिदान का सम्मान करने के लिए हर साल 26 दिसंबर को वीर बल दिवस मनाया जाता है।
less than 1 minute read
Veer Bal Diwas
Veer Bal Diwas

Veer Bal Diwas: 26 दिसंबर को हर साल हमारे देश में बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के चार वीर पुत्रों के अद्वितीय बलिदान और साहस के प्रति सम्मानित जताने के लिए मनाया जाता है। यह दिन गुरु जी के छोटे बेटे साहिबजादों, साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह के बलिदान को समर्पित है। धर्म और मानवता की रक्षा के लिए जब उन्‍होंने अपने प्राण न्योछावर किए, तब साहिबजादा जोरावर सिंह की उम्र मात्र 9 वर्ष और साहिबजादा फतेह सिंह की उम्र मात्र 6 वर्ष थी।

क्यों मनाया जाता है बाल दिवस?

साल 2022 से वीर बाल दिवस को अंतिम सिख गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। वीर बाल दिवस भारतीय इतिहास के गौरवशाली अध्याय को याद करने का एक मौका देता है और आने वाली पीढ़ियों को सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने के लिए मनाया जाता है।

PM मोदी ने किया पोस्ट

कब हुई थी शहादत

26 दिसंबर 1705 को बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत हुई थी। साल 2022 से वीर बाल दिवस को अंतिम सिख गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

Updated on:
26 Dec 2024 09:51 am
Published on:
26 Dec 2024 09:51 am