राष्ट्रीय

चांद पर कब लैंड होगा चंद्रयान, ISRO ने बताया कैसी होगी लैंडिंग, यहां देख सकेंगे LIVE

Chandrayaan landing: भारत की तरफ से लॉन्च किया गया ये तीसरा मून मिशन है। 2008 में भारत ने चंद्रयान-1 मिशन के तहत पहला मून मिशन लॉन्च किया था।
less than 1 minute read
 When will Chandrayaan land on the moon

14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया भारत का चंद्रयान-3 मिशन तेजी से चांद की सतह पर लैंड करने के लिए आगे बढ़ रहा है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) अपने इस मून मिशन के जरिए चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला है। अभी तक किसी भी स्पेस एजेंसी ने ये कारनामा नहीं किया है।

जैसे ही हमारा चंद्रयान-3 मिशन चांद के साउथ पोल पर लैंड करेगा, वैसे ही भारत ऐसा करने वाला पहला देश बनकर इतिहास रच देगा। आइए आपको बताते हैं कि इसकी लैंडिंग का सीधा प्रसारण आप कब और कहां देख सकते हैं?

भारत का तीसरा मून मिशन

भारत की तरफ से लॉन्च किया गया ये तीसरा मून मिशन है। 2008 में भारत ने चंद्रयान-1 मिशन के तहत पहला मून मिशन लॉन्च किया था। ये मिशन काफी सफल रहा था, क्योंकि इसके जरिए चांद पर पानी की मौजूदगी के बारे में मालूम चला। फिर 2019 में चंद्रयान-2 लॉन्च हुआ, जो लैंडिंग से पहले ही क्रैश हो गया। अब ऐसे में सबकी नजरें चंद्रयान-3 मिशन पर टिकी हुई हैं। आइए जानते हैं कि हमारा चंद्रयान मिशन चांद पर कब और किस समय लैंड करने वाला है।

ISRO ने बताया कहां देखे सकेंगे चंद्रयान की लाइव लैंडिंग?

चंद्रयान मिशन की सबसे बड़ी खास बात ये है कि लोग इसकी लैंडिंग को लाइव देख पाएंगे। भारत की स्पेस एजेंसी इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट और इसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (यूट्यूब, ट्विटर और फेसबुक) पर चंद्रयान की लाइव लैंडिंग का ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। दर्शक इस पूरे इवेंट के दौरान लाइव कमेंट्री सुन पाएंगे और एक्सपर्ट एनालिसिस जान पाएंगे। लाइव स्ट्रीमिंग की शुरुआत शाम 5.27 बजे होगी।

ये भी पढ़ें: जूते में छिपाकर ला रहे थे करोड़ों का सोना, कस्टम विभाग ने मुबंई एयरपोर्ट से किया बरामद

Published on:
20 Aug 2023 09:41 pm