14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जूते में छिपाकर ला रहे थे करोड़ों का सोना, कस्टम विभाग ने मुबंई एयरपोर्ट से किया बरामद

Gold smuggling: जानकारी के अनुसार शनिवार को पांच यात्री दुबई से मुंबई आए थे। इन लोगों ने अंडरवियर, जूते और पतलून में छिपाकर सोने की पेस्ट छिपाकर लाया था।
less than 1 minute read
Google source verification
 Gold worth 6 crores was being brought hidden in shoes

सरकार जैसे- जैसे तस्करों पर सख्ती कर रही है। वैसे- वैसे तस्कर तस्करी का नया रास्ता खोजते जा रहे है। शनिवार को सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) ने मुंबई एयरपोर्ट पर पांच यात्रियों की तलाशी लेने के बाद 6 किलो सोना जब्त किया है।

3.20 करोड़ है बरामद सोने की कीमत

मुंबई एयरपोर्ट पर पांच यात्रियों से बरामद किए गए सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3.20 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी गई है। इस मामले की गहन छानबीन कस्टम विभाग की टीम कर रही है।

अंडरवियर, जूते और पतलून में छिपाकर ला रहे थे सोना

जानकारी के अनुसार शनिवार को पांच यात्री दुबई से मुंबई आए थे। इन लोगों ने अंडरवियर, जूते और पतलून में छिपाकर सोने की पेस्ट छिपाकर लाया था। लेकिन इसकी जानकारी कस्टम विभाग की टीम को पहले ही पता चल गई थी। इसीलिए कस्टम विभाग के अधिकारियों ने इन पांचों को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका और इनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान इन पांचों के पास से छह किलो सोना बरामद किया गया है। इसके बाद कस्टम अधिकारियों ने इन पांचों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की गहन छानबीन कस्टम विभाग की टीम कर रही है।

ये भी पढ़ें: Accident in Uttarakhand: 50 फीट नीचे खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौत

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग