राष्ट्रीय

कब जारी होगी PM Kisan Yojna की 20वीं किस्त? आ गया अपडेट, इन डॉक्यूमेंट्स को करा लें अपडेट

पीएम योजना का करोड़ों किसान लाभ ले रहे हैं। योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार किसानों को साल में तीन-तीन बार 2-2 हजार रुपए दिए जाते हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2025, 8:25 AM IST
आदिवासी किसान की 'PM किसान निधि’ खाते से राशि पार, ऑपरेटर बोले- समाधान में 15 दिन लगेंगे...(photo-patrika)
आदिवासी किसान की 'PM किसान निधि’ खाते से राशि पार, ऑपरेटर बोले- समाधान में 15 दिन लगेंगे...(photo-patrika)

PM Kisan Yojna: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त 18 जुलाई को जारी हो सकती है। पीएम मोदी (PM Modi) 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी दौरे पर जाने वाले हैं। पीएम मोदी मोतिहारी में सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही प्रदेशवासियों को कई सौगातें भी देंगे। माना जा रहा है कि इसी दिन पीएम मोदी किसान योजना की बीसवीं किस्त जारी कर सकते हैं।

इस योजना का करोड़ों किसान लाभ ले रहे हैं। योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार किसानों को साल में तीन-तीन बार 2-2 हजार रुपए दिए जाते हैं। हालांकि, अभी तक पीएम किसान योजना किस्त जारी होने को लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पिछली किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी।

ये दस्तावेज करा लें अपडेट

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत 20वीं किस्त जारी होने से पहले किसानों के लिए जरूरी है कि वे अपना ई-केवाईसी, आधार-बैंक लिंकिंग (Aadhaar bank link PM Kisan), और भूमि रिकॉर्ड सत्यापन (PM Kisan eKYC update) पूरा कर लें। अगर आपके दस्तावेज अपलोड नहीं हुए हैं तो घबराएं नहीं, आप CSC सेंटर पर जाकर अपडेट करा सकते हैं। सरकार ने साफ किया है कि अपडेट न होने पर भी किस्त रोकी नहीं जाएगी, अगर प्रक्रिया समय रहते पूरी की जाती है। केंद्र सरकार ने किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800-115-552 भी जारी किया है। साथ ही किसान pmkisan-ict@gov.in पर मेल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

नए आवेदन का तरीका

वहीं अगर कोई किसान नया आवदेन करना चाहता है तो उनके लिए ये है स्टेप बाय स्टेप तरीका- सबसे पहले PM-Kisan पोर्टल पर जाएं → https://pmkisan.gov.in, फिर होमपेज पर “New Farmer Registration” पर क्लिक करें। अब आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद जमीन से जुड़े डॉक्युमेंट, बैंक डिटेल और फॉर्म भरें। सबमिट करने के बाद एप्लिकेशन नंबर मिलेगा, जिसे सेव करें।

Updated on:
13 Jul 2025, 8:25 AM IST
Published on:
Also Read
View All
कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे

राजभर का अखिलेश यादव पर तंज- राम मंदिर जाते समय राहुल गांधी को भी ले जाएं, कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मांगें माफी

रंगारेड्डी जिले में ट्रक की ऑटो से टक्कर, 3 की मौत, 14 घायल