राष्ट्रीय

कौन हैं वो, किसका हुआ एनकाउंटर? Operation Mahadev पर पप्पू यादव ने उठाए सवाल

Operation Mahadev: सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हमारी मां-बहन का कातिल कहां है। जब आप इसको मरवा नहीं सकते। तो आप देश कैसे चलवा सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2025, 9:51 PM IST
Feature image
सांसद पप्पू यादव। (Photo- IANS)

Operation Mahadev: श्रीनगर में सोमवार को सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन महादेव चलाया। इस ऑपरेशन में द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) से जुड़े तीन आतंकियों को मार गिराया गया, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर हाशिम मूसा भी शामिल था। दरअसल, हाशिम मूसा को पहलगाम हमले का मास्टमाइंड माना जाता है। सेना के इस ऑपरेशन पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सवाल उठाए हैं।

क्या बोले सांसद पप्पू यादव

सांसद पप्पू यादव ने ऑपरेशन महादेव पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐरे-गैरे को मार दिया और अब कह रहे है कि मास्टरमाइंड को मार दिया। उन्होंने कहा कि वे कौन हैं? किसका एनकाउंटर हुआ? पहलगाम आतंकवादी हमले के पीछे जो आतंकवादी थे, वे कहां हैं?

डायवर्ट करने का लगाया आरोप

इस दौरान पप्पू यादव ने डायवर्ट करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमेशा डायवर्ट करते रहो, दो दिन बाद कुछ और डायवर्ट होगा। कभी ईडी का नोटिस आ जाएगा। कभी किसी का लव लेटर भेज देंगे, ये कब क्या करेंगे?

हमारी मां-बहन का कातिल कहां है-पप्पू यादव

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हमारी मां-बहन का कातिल कहां है। जब आप उसको मरवा नहीं सकते। तो आप देश कैसे चलवा सकते हैं। पीएम मोदी को बोलना है कि मास्टरमाइंड कहां से आया। पहले ये लोग खुद स्कैच बनवाए, फिर मिटा दिए।

पाकिस्तान का पैरा कमांडो था मास्टरमाइंड

बता दें कि हाशिम मूसा, जिसे सुलैमान शाह के नाम से भी जाना जाता था, पूर्व में पाकिस्तानी सेना का पैरा-कमांडो था। ऑपरेशन में भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार भी बरामद किए गए।

पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए

22 अप्रेल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए। आतंकियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और जो इस्लामिक आयतें नहीं पढ़ सके, उन्हें गोली मार दी गई। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया, जिसमें कम से कम 100 आतंकी मारे गए। 

Updated on:
28 Jul 2025, 9:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘जदयू गलत कर रही है’- अनंत सिंह पर कार्रवाई को लेकर जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह का तीखा बयान

Maharashtra News: 500 करोड़ की कथित ऑडियो क्लिप की जांच के लिए SIT गठित, IPS शैलेश बलकवडे को जिम्मेदारी

बिना बताए ब्लॉक कर दिया न्यूज पोर्टल का फेसबुक पेज, केरल हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

IPS भानु प्रताप पर उत्पीड़न के आरोप, पत्नी पूजा सिंह पहुंचीं बिहार राज्य महिला आयोग, तीन दिन में मांगी गई रिपोर्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर हुए विवाद में अब पाकिस्तान की एंट्री, हिमंत बिस्वा सरमा बोले- ‘इनका झुकाव पाकिस्तानी संस्कृति की ओर ज्यादा’