26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहलगाम हमले का बदला पूरा, जानें कौन था मास्टरमाइंड सुलेमान शाह, सेना ने किया ढेर

मुठभेड़ के दौरान कार्बाइन और एके-47 राइफलें, 17 राइफल ग्रेनेड और अन्य हथियार व गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 28 Jul 2025, 7:18 PM IST

मरा गया आतंकी सुलेमान (Photo-X @sweetydixit6)

श्रीनगर के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड सुलेमान शाह समेत तीन आतंकवादियों को मार गिराया। सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान के समीप दारा के निकट बीहड़ लिडवास क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। इस अभियान का नाम ‘ऑपरेशन महादेव’ दिया। इसके साथ ही सेना ने पहलगाम हमले का भी बदला ले लिया है। 

SSG का पूर्व कमांडो था सुलेमान शाह

लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का आतंकवादी सुलेमान शाह पाकिस्तानी सेना की विशिष्ट इकाई- स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) का पूर्व कमांडो था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाद में वह आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी हाफिज सईद के लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया।

सुलेमान पर 20 लाख का था इनाम

बता दें कि पहलगाम हमले के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकी सुलेमान शाह पर 20 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। सितंबर 2023 में सुलेमान ने भारत में घुसपैठ की और दक्षिण कश्मीर में आतंकी अभियान शुरू किया। अक्टूबर 2024 में  उसने एक हमले का नेतृत्व किया जिसमें सात नागरिक मारे गए जब आतंकवादियों ने एक निजी कंपनी के सुरंग निर्माण श्रमिकों के शिविर पर गोलीबारी की।

बारामूला आतंकी हमले में भी था शामिल

वह बारामूला में हुए एक हमले में भी शामिल था। इस हमले में चार सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कम से कम 6 आतंकी हमलों में शामिल था। पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा बलों ने सुलेमान शाह की तलाश में घर-घर तलाशी ली थी।

ये हथियार किए बरामद

बता दें कि मुठभेड़ के दौरान कार्बाइन और एके-47 राइफलें, 17 राइफल ग्रेनेड और अन्य हथियार व गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों को शक है कि आतंकी जम्मू-कश्मीर में किसी बड़ी कार्रवाई की योजना बना रहे थे। सुरक्षा बलों को एक चीनी अल्ट्रा-रेडियो संचार के सक्रिय होने की सूचना मिली, जिसके बाद यह अभियान चलाया गया। लश्कर-ए-तैयबा एन्क्रिप्टेड संदेशों के लिए चीनी रेडियो का इस्तेमाल करता है। 

#OperationSindoorमें अब तक

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग