राष्ट्रीय

Jahangirpuri Violence: दिल्ली हिंसा भड़काने में सबसे आगे रहने वाला सलीम उर्फ चिकना कौन है?

Delhi Jahangirpuri Violence: दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में सलीम नाम का आरोपी गिरफ्तार किया गया है। अब इस दंगाई की आपराधिक कुंडली खुल गई है।
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2022, 7:06 PM IST
Who is salim Chikna? know about his background
Who is salim Chikna? know about his background

Delhi Jahangirpuri Violence: दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में MCD अतिक्रमण को ध्वस्त करने के लिए एक्शन में है। कुछ अतिक्रमण को ध्वस्त भी किया गया लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल के लिए रोक भी लगा दी है। दूसरी तरफ इस मामले की जांच भी पुलिस तेजी से कर रही है। इस हिंसा में सलीम चिकना नाम के एक दंगाई को गिरफ्तार किया गया था जिसपर गृह मंत्रालय के निर्देश पर रसुका लगा दिया है। अब इस सलीम उर्फ चिकना के पुराने अपराधों की फाइल भी खोली गई है।

दंगाई सलीम उर्फ चिकना पर आरोप है कि वो शोभा यात्रा के दौरान हिंसा फैलाने का आरोप है और सलीम ही इस हिंसा में सबसे अधिक एक्टिव था। हिंसा से जुड़ी वीडियो में इसी के भाई सोनू चिकना ने फायरिंग की थी।

कौन है सलामी?
सलीम कबाड़ी बेचता है, वो कभी स्कूल नहीं जा सका क्योंकि उसके घर की माली हालत अच्छी नहीं थी। सलीम का जन्म जहांगीरपुरी में ही C ब्लॉक में हुआ था और उसकी संगत भी शुरू से अच्छी नहीं थी।

सलीम के खिलाफ वर्ष 2010 में दर्ज हुआ था पहला मामला
सलीम चिकना पर वर्ष 2010 में सबसे पहले मुकदमा दर्ज हुआ था जब उसने 9 मार्च 2010 की रात वो अपने साथियो के साथ मिलकर चाकू की नोक पर एक शख्स के साथ लुटपाट की थी। इस मामले में उसे जेल जाना पड़ा था। जेल से बाहर आने के बाद से वो कबाड़ी का काम करने लगा और इसी की आड़ में वो अपराध की दुनिया के दलदल में फँसता चला गया। सलीम पर लूटपाट और आर्म्स ऐक्ट के मामले भी दर्ज हैं।

बता दें कि दिल्ली पुलिस जहांगीरपुरी हिंसा में अब तक कुल 26 लोगों को गिरफ़्तार कर चुकी है जिनमें से एक सलीम उर्फ चिकना भी है। इसमें कुछ नाबालिग भी शामिल है।

यह भी पढ़े - जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, कहा- यथास्थिति रखें बरकरार

Updated on:
20 Apr 2022, 7:06 PM IST
Published on: