राष्ट्रीय

अदाणी की कम्पनियों की जांच कौन करेगा, रायपुर अधिवेशन में राहुल गांधी ने उठाया सवाल

Congress 85th plenary session Raipur छत्तीसगढ़ के रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्‍ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अदाणी और भाजपा के रिश्तों पर सवाल पूछे। कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखा। साथ ही कहाकि, कांग्रेस तपस्वी लोगों की पार्टी है।
2 min read
• •
Updated: 26 Feb 2023, 1:54 PM IST
rahul_gandhi.jpg
अदाणी की कम्पनियों की जांच कौन करेगा, राहुल गांधी ने उठाया सवाल

छत्तीसगढ़ के रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्‍ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। आज 26 फरवरी को तीसरा और आखिरी दिन है। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए भाजपा पर सीधे -सीधे निशाना साधते हुए कहाकि, हम हैं सत्याग्रही और भाजपा सत्ताग्रही है। वे लोग सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। मैंने अदाणी से कहा कि, वो 106 नंबर से 2 पर कैसे पहुंचे। राहुल गांधी ने आगे कहाकि, मैंने संसद में एक उद्योगपति पर आक्रमण किया। मैंने एक फोटो दिखाई, जिसमें मोदीजी अदाणी के साथ प्लेन में बैठे हैं। मैंने सिर्फ एक सवाल पूछा कि मोदी जी आपका अडानी जी से रिश्ता क्या है? पूरी भाजपा सरकार अडानी जी की रक्षा करने लग गई। वे कहते हैं कि जो अडानी जी पर आक्रमण करता वह देशद्रोही है... अडानी जी और मोदी जी एक हैं।

जेपीसी क्यों नहीं बन रही है?

राहुल गांधी ने सवाल करते हुए कहाकि, रक्षा क्यों कर रहे हैं। ये जो शेल कंपनियां हैं, हजारों करोड़ रुपया हिंदुस्तान भेज रही हैं, ये किसकी हैं, इसमें किसका पैसा है, जांच क्यों नहीं हो रही है, जेपीसी क्यों नहीं बन रही है।

भारत जोड़ो यात्रा से मैंने बहुत कुछ सीखा

रायपुर में पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहाकि, मैंने भारत जोड़ो यात्रा दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा। मैं अपने देश के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चला। यात्रा के दौरान हजारों लोग मुझसे और पार्टी से जुड़े। मैंने किसानों की सभी समस्याओं को सुना और उनके दर्द को महसूस किया।

जो आपसे ताकतवर है उनसे लड़ें ही मत, इसको कहते हैं कायरता

विदेश मंत्री जय शंकर के बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहाकि, एक मंत्री ने इंटरव्यू में कहा कि, चीन की अर्थव्यवस्था भारत से बड़ी है तो हम उनसे कैसे लड़ें? जब अंग्रेज हम पर राज करते थे तो क्या उनकी अर्थव्यवस्था हमसे छोटी थी? यानी जो आपसे ताकतवर है उनसे लड़ें ही मत। इसको कायरता कहते हैं।

इसको देश भक्ति कहते हैं क्या?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहाकि, सावरकर की विचारधारा है अगर जो आपके सामने आपसे ताकतवर, मजबूत है उसके सामने सिर झुका दो। हिंदुस्तान के मंत्री चीन से कह रहा है कि आपकी अर्थव्यवस्था हमसे बड़ी है इसलिए हम आपके सामने नहीं खड़े हो सकते। इसको देश भक्ति कहते हैं क्या? यह कौन सी देश भक्ति है?

तपस्वी लोगों की पार्टी है कांग्रेस

राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस तपस्वी लोगों की पार्टी है। चार महीने की तपस्या से बहुत अच्छे परिणाम सामने आए हैं। इस तपस्या को बंद नहीं होने देना है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता इस तपस्या में शामिल होंगे और अपना खून-पसीना देश को देंगे। जैसे ही हम तपस्या में खड़े होंगे, पूरा देश हमारे साथ तपस्या में खड़ा हो जाएगा क्योंकि ये देश तपस्यी का है।

Updated on:
26 Feb 2023, 1:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रामलीला मैदान की रैली के बाद केसी वेणुगोपाल का बड़ा बयान, बोले- मोदी-शाह को जनता ने दिया साफ संदेश

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

INDIA Bloc Rally: ‘पूरे देश को जम्मू-कश्मीर बनाने की कोशिश’, महबूबा मुफ्ती ने विपक्ष की रैली में ऐसा क्यों कहा?

मुंबई लिफ्ट हादसे में 11 साल के मासूम की मौत, 3 महीने बाद सोसायटी के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पर FIR

रामलीला मैदान की महारैली में गरजे राहुल गांधी: बोले- हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे, ज्ञानेश कुमार पर होगी कार्रवाई