1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर अधिवेशन में सोनिया गांधी ने कहा, कांग्रेस को भाजपा शासन से सख्ती से निपटना होगा

Congress Plenary Session Day-2 : छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन में चल रहा है। इस अधिवेशन में सोनिया गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोनिया गांधी ने कहा कि, कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत किया। आज देश और कांग्रेस के लिए चुनौती भरा समय है। दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है।

2 min read
Google source verification
sonia_gandhi_1.jpg

रायपुर अधिवेशन में सोनिया गांधी ने कहा, कांग्रेस को भाजपा शासन से सख्ती से निपटना होगा

कांग्रेस के 85वां पूर्ण अधिवेशन में सोनिया गांधी ने आज दूसरे दिन भाजपा सरकार को आईना दिखाते हुए उन पर निशाना साधा। सोनिया गांधी ने कहाकि, हमें भाजपा शासन से सख्ती से निपटना होगा। और लोगों तक अपनी पहुंच बढ़ानी होगी ताकि अपने संदेश स्पष्टता के साथ दे सकें। भाजपा नफरत की आग में घी डालने का काम कर रही है और अल्पसंख्यकों, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों को निशाना बना रही है। यह समय पार्टी और देश के लिए चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि भाजपा ने हर संस्थान पर कब्जा कर लिया है। सभी को न्याय दिलाना कांग्रेस की जिम्मेदारी है। सोनिया गांधी ने कहाकि, कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं बल्कि हम एक माध्यम हैं जिसके द्वारा लोग समानता, स्वतंत्रता और न्याय के लिए लड़ते हैं। हम लोगों की आवाज को आगे बढ़ाते हैं, लोगों के सपने पूरे करते हैं। हमारा रास्ता आसान नहीं है लेकिन हम जरूर जीतेंगे। कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में हो रहा है। आज उसका दूसरा दिन है।

संवैधानिक मूल्यों को कुचल रही है सरकार

कांग्रेस अधिवेशन रायपुर में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि, सरकार संवैधानिक मूल्यों को कुचल रही है। और संवैधानिक संस्थाओं पर RSS-BJP का कब्जा है। पीएम मोदी देश के लिए नहीं अपने मित्रों के लिए सत्ता चला रहे हैं।

सोनिया गांधी ने राहुल गांधी की तारीफ की

भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी ने अपने भाषण में राहुल गांधी की तारीफ की। राहुल के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने बहुत अच्छा काम किया। सोनिया ने कहा कि जिस तरह से राहुल ने इस यात्रा में लोगों के पास पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना वो काबिले तारीफ है।

कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत किया

सोनिया गांधी ने कहा कि, कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत किया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में हमने एक अच्छी सरकार दी थी। कांग्रेस देश के हितों क लिए लड़ाई लड़ेगी। मजबूत कार्यकर्ता ही कांग्रेस की ताकत हैं। हमें अनुशासन के साथ काम करने की जरूरत है। जनता तक हमें अपना संदेश पहुंचाना होगा।

निजी हितों को त्यागने की जरूरत

सोनिया गांधी ने अपील की है कि, निजी हितों को किनारे रखकर त्याग की जरूरत है। पार्टी की जीत ही देश की जीत होगी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में हम कामयाब होंगे।

सोनिया गांधी ने यह क्या संकेत दिए

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने ये संकेत दिया कि, भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही उनकी राजनीतिक पारी समाप्त हो सकती है। उन्होंने कहा कि यात्रा एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में आई है। इसने साबित कर दिया है कि भारत के लोग सद्भाव, सहिष्णुता और समानता चाहते हैं।

यह भी पढ़े - प्रियंका गांधी के लिए रायपुर में सड़कों पर बिछाई गई गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां, देखें Video