राष्ट्रीय

शुभेन्दु अधिकारी ने क्यों नहीं की शादी? मुख्यमंत्री ने इंटरव्यू में खुद खोला अपनी ‘सिंगल’ लाइफ का राज!

Suvendu Adhikari Personal Life: शुभेन्दु अधिकारी बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर की रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पिता कांग्रेस से सांसद रहे और भाई टीएमसी से सांसद रहे है।
2 min read
Suvendu Adhikari Net Worth
शुभेंदु अधिकारी (PC: AI)

Suvendu Adhikari Marriage Reason: बीजेपी के विधायक दल के नेता शुभेन्दु अधिकारी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और धर्मेंद्र प्रधान के साथ-साथ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी शामिल हुए। 55 साल के शुभेन्दु अधिकारी ने अभी तक शादी नहीं की है। सीएम शुभेन्दु ने एक इंटरव्यू में खुद शादी नहीं करने का खुलासा किया था।

पिता और भाई सांसद

शुभेन्दु अधिकारी बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर की रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पिता कांग्रेस से सांसद रहे और भाई टीएमसी से सांसद रहे है। अब खुद बंगला के मुख्यमंत्री बन गए है। उनके भाई सौमन्दु ने भी कुछ ही महीने पहले शादी रचाई है। अब सवाल यह है कि शुभेन्द्र ने अभी तक शादी क्यों नहीं की। उन्होंने अपनी शादी नहीं करने को लेकर साल 2021 के चुनाव के दौरान टीवी इंटरव्यू में खुलासा किया था।

शुभेन्दु ने क्यों लिया शादी नहीं करने का फैसला?

बंगाल के नए सीएम शुभेन्दु अधिकारी ने पांच साल पहले दिए इंटरव्यू में बताया कि था कि वह 1987 से छात्र राजनीति से जुड़े रहे। इसके बाद धीरे-धीरे खुद को राजनीति को पूरी तरह से समर्पित कर दिया। अब तक शादी नहीं करने के सवाल पर उन्होंने जवाब में अपने क्षेत्र के तीन स्वतंत्रता सैनानियों (सतीश सामंतो, सुशील धारा और अजय मुखर्जी) का जिक्र किया।

स्वतंत्रता सैनानियों का किया जिक्र

उन्होंने कहा कि ये तीनों बहुत ही बढ़िया स्वतंत्रता सैनानी थे। सबसे खास बात तीनों ही कुवारें थे। शुभेन्दु ने कहा कि उन्होंने इन तीनों के नक्शे कदम पर चलते हुए शादी नहीं करने का निर्णय लिया। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनता के लिए समर्पित कर दिया।

पूरा जीवन जनता को समर्पित

शुभेन्दु ने बताया कि वह अपना पूरा जीवन जनता को देना चाहते हैं। इसलिए कुवारें रहने का संकल्प लिया। शादी नहीं हुई तो काम करने के लिए ज्यादा मिलेगा। पीछे कोई जिम्मेदारी भी नहीं रहती। माता-पिता की जिम्मेदारी है, वे स्वस्थ्य और खुश रहें।

Published on:
09 May 2026 04:14 pm
Also Read
View All
CM भगवंत मान के ‘मास्क’ वाले दावे पर जगमन समरा का पलटवार, बोले- अगर कहानी सच है, तो सबूत पेश करे

‘विग पहनना तो सबको पता था, फिर कत्ल क्यों’, केतन हत्याकांड में अजीबोगरीब मोटिव थ्योरी पर परिवार का बड़ा बयान

राम मंदिर चंदा चोरी: महज तीन साल में लोगों ने दिए थे 3500 करोड़ रुपये दान, जानिए क्यों चंपत राय पर उठ रहे सवाल

‘वह पार्टी और पर्यटन के नेता’, विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी के दो साल पूरे, BJP ने विदेश यात्राओं पर कसा तंज

धमकाना बंद करे सरकार, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी बोले- बातचीत विधान सभा में नहीं, किसानों के बीच होगी