राष्ट्रीय

बिहार : देवर के साथ भाभी का चल रहा था प्रेम प्रसंग, पति बना रोड़ा तो ले ली जान

Wife murdered her husband: बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध में छोटे भाई ने बड़े भाई की जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में देवर-भाभी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Nov 2023, 4:05 PM IST
 Wife murdered her husband in begusarai because he hindrance her love

बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध में छोटे भाई ने बड़े भाई की जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में देवर-भाभी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, यह पूरा मामला राजापुर गांव का है, जहां अजय सहनी की 19 नवंबर को गला दबाकर हत्या कर दी गई थी और शव झाड़ी में छिपा दिया गया था।

पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अजय सहनी की हत्या उसी के छोटे भाई छोटू सहनी ने की थी। पुलिस ने इस मामले में अजय के भाई धर्मवीर सहनी उर्फ छोटू सहनी, अजय की पत्नी अंजली देवी, भाई के दोस्त चंदन सहनी, सौरभ सहनी और गौरी सहनी को गिरफ्तार किया है।

आपत्तिजनक स्थिति में भाई और पत्नी को पकड़ा था मृतक

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों ने इस हत्याकांड में अपना-अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पूछताछ में बताया गया कि मृतक अजय सहनी की पत्नी अंजली देवी का अपने देवर धर्मवीर सहनी उर्फ छोटू सहनी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ माह पूर्व अजय सहनी द्वारा अपने भाई एवं पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में पाये जाने पर उसके साथ मारपीट करते हुए दिल्ली से भगा दिया गया था।

दोस्तों के साथ मिलकर छोटे भाई ने की हत्या

वहीं, छठ पूजा के अवसर पर जब मृतक अपने घर राजापुर आया तो इनका भाई धर्मवीर सहनी उर्फ छोटू सहनी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचते हुए चंदन सहनी से अपने भाई अजय सहनी को बांध पर बुलाया तथा योजना अनुसार गला दबाकर हत्या कर शव को झाड़ी में छिपा दिया।

Published on:
Also Read
View All
Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

तमिलनाडु थेनी जेल ब्रेक मामले में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट सेवा से बर्खास्त

जब दिल्ली जल उठी: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के 72 घंटे, कैसे राजधानी में भड़की हिंसा ने बदल दिया देश का इतिहास

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम