
केरल के कोच्चि शहर से दिल को छू लेने वाला एक मामला सामने आया है। बता दें कि कोच्चि महिला पुलिस स्टेशन की सिविल पुलिस अधिकारी एम ए आर्य ने एक चार महीने के भूखे बच्चे को स्तनपान कराया। क्योंकि बच्चे की मां अस्पताल में है और पिता जेल में है। बिहार में पटना के रहने वाले एक दंपती के कुल चार बच्चे हैं, जिन्हें फिलहाल पुलिस पाल रही है।
पिता जेल में बंद मां अस्पताल में भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार काफी समय से केरल में रह रहा था। पटना की महिला का पति फिलहाल एक मामले में जेल में है। हालांकि, पुलिस को बच्चों के खाने-पीने और सोने का प्रबंध करना था, लेकिन खुद 9 माह के बच्चे की मां आर्या ने जब 4 माह के बच्चे को बिलखता देखा, तो उन्होंने फर्ज के दायरे से परे जाकर मानवता की मिसाल पेश करते हुए बच्चे को स्तनपान कराया।
स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चे की मां फिलहाल एर्नाकुलम के जनरल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है, जबकि एक मामले में पिता जेल में बंद है। परिवार में चार महीने के बच्चे के अलावा तीन और बच्चे हैं, जो काफी छोटे हैं, ऐसे में इन्हें महिला पुलिस थाने में रखा गया।
बच्चों को बालगृह भेजा
पुलिस ने इस संबंध में शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि अब बच्चों को बाल देखभाल गृह में स्थानांतरित कर दिया गया है, ताकि अधिक उपयुक्त वातावरण में उनका खयाल रखा जा सके। इसके साथ ही कोच्चि पुलिस ने पुलिस ने उस पल की एक तस्वीर भी साझा की है, आर्या बच्चे को स्तनपान करा रही थीं।
ये भी पढ़ें: Pics: देखिए तेजस में PM मोदी की पहली उड़ान
Published on:
25 Nov 2023, 2:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.