राष्ट्रीय

INDIA ब्लॉक से AAP के बाहर होने से विपक्ष पड़ेगा कमजोर? जानें विपक्ष को क्या होगा नुकसान

जून 2025 में इंडिया गठबंधन की आखिरी बैठक हुई थी। तब विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर के विषय पर संसद में विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी।

2 min read
Jul 19, 2025
AAP के जाने से इंडिया गठबंधन को होगा नुकसान (Photo-IANS)

Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से INDIA गठबंधन से अलग होने की घोषणा की। AAP के इस फैसले से विपक्षी एकटा को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी ने इंडिया ब्लॉक से हटने से फैसला संसद के मॉनसून सत्र से ठीक पहले और INDIA ब्लॉक की वर्चुअल बैठक से एक दिन पहले उठाया। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि AAP इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है। आइए जानते है कि AAP के इस फैसले से इंडिया गठबंधन को कितना नुकसान होगा…

ये भी पढ़ें

विदेशी जेलों में 10,152 भारतीय अभी भी बंद, जानें किस देश में कितने

दिल्ली में AAP को मिली जीत

साल 2011 में हुए अन्ना आंदोलन से आम आदमी पार्टी का उदय हुआ था। AAP ने कांग्रेस और बीजेपी से अलग खुद को ईमानदार पार्टी के तौर पर पेश किया। AAP के इस स्टैंड से पार्टी को फायदा भी हुआ और पार्टी को दिल्ली विधासनसभा चुनाव 2013, 2015 और 2020 में जीत हासिल की। हालांकि 2024 में इंडिया गठबंधन में शामिल होने पर पार्टी का यह स्टैंड छूट गया, जिसमें वह कांग्रेस और बीजेपी से दूरी बनाए रखना चाहती थी। 

गठबंधन में शामिल होने पर AAP को हुआ नुकसान

हालांकि आम आदमी पार्टी को इंडिया गठबंधन में शामिल होने के बाद नुकसान हुआ है। दरअसल, लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को दिल्ली में झटका लगा। इसके बाद आम आदमी पार्टी को हरियाणा और दिल्ली में विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। 

हरियाणा में कांग्रेस को हुआ नुकसान

हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत चल रही थी, हालांकि अंत तक दोनों पार्टी के बीच गठबंधन नहीं हुआ। विधानसभा चुनाव सर्वे में कांग्रेस की जीत बताया जा रहा था, लेकिन चुनाव परिणाम में एक बार फिर बीजेपी ने बाजी मारी और कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा में AAP ने 80 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाई। आप और कांग्रेस का अलग-अलग चुनाव लड़ने से कांग्रेस को नुकसान हुआ था। हालांकि विधानसभा चुनाव में हार होने के बाद दोनों पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चलता रहा।

दिल्ली में AAP को हुआ नुकसान

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़े थे। दोनों पार्टियों के अलग-अलग चुनाव लड़ने से बीजेपी को फायदा हुआ और विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। दिल्ली में आप महज 22 सीटों पर सिमट गई और कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी। 

क्या विपक्ष को लगा है झटका

आप का इंडिया गठबंधन से अलग होने से विपक्ष को झटका जरूर लगा है, क्योंकि इस साल के अंत तक बिहार में विधानसभा चुनाव होने है। बिहार में आप पार्टी ने अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में महागठबंधन का वोट बंटता हुआ भी नजर आ रहा है। इसके अलावा विपक्ष को इसलिए भी झटका लगा है क्योंकि राज्यसभा में गठबंधन कमजोर होगा। 

आगामी विधानसभा चुनावों पर नजर

इंडिया गठबंधन से आम आदमी पार्टी का अलग होने से आगामी विधानसभा चुनावों पर भी असर पड़ सकता है। दरअसल, साल के अंत तक बिहार में विधानसभा चुनाव होने है। इसके अलावा 2026 में केरल, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पडुचेरी में विधानसभा चुनाव है। वहीं 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने है और पंजाब में आम आदमी पार्टी का सीधा मुकाबला कांग्रेस से है। वहीं आप का गठबंधन से अलग होने पर पंजाब के विपक्षी नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि इससे इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा, क्योंकि इससे अस्पष्टता खत्म होगी। 

ये भी पढ़ें

कौन हैं अमित चावड़ा? गुजरात कांग्रेस का बनाया गया अध्यक्ष

Updated on:
19 Jul 2025 04:32 pm
Published on:
19 Jul 2025 04:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर