
अदाणी टोटल गैस ने कीमतों में किया जबरदस्त कटौती (सोर्स: आईएएनएस)
Adani Total Gas 30 Percent Drop: मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही रोकने के कारण भारत में एलएनजी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। ऐसे समय में उद्योगों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। अदाणी टोटल गैस लिमिटेड ने कुछ औद्योगिक ग्राहकों को मिलने वाली अतिरिक्त प्राकृतिक गैस की कीमत में बड़ी कटौती की है।
कंपनी ने रविवार को बताया कि अपस्ट्रीम गैस की कीमतों में नरमी आने के बाद, उन्होंने अतिरिक्त गैस की कीमत 119.90 रुपए प्रति स्टैडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) से घटाकर 82.95 रुपए कर दी है। इसका मतलब है कि अब उद्योगों को गैस पर लगभग 30% की बचत होगी।
अदाणी टोटल गैस का यह कदम न सिर्फ उद्योगों के लिए आर्थिक राहत लेकर आया है, बल्कि ऊर्जा संकट के बीच उत्पादन लागत को कम करने में भी मदद करेगा। इस फैसले से कई उद्योग अपने संचालन को सुचारू रूप से जारी रख सकेंगे और उत्पादन लागत में कमी का फायदा उठा पाएंगे।
अदाणी टोटल गैस ने अपने औद्योगिक ग्राहकों के लिए अतिरिक्त प्राकृतिक गैस की नई कीमत 16 मार्च सुबह 6 बजे से लागू करने का ऐलान किया है। कंपनी का कहना है कि इस कदम का मकसद मौजूदा आपूर्ति संकट के बीच गैस का सही और स्थिर वितरण सुनिश्चित करना और कम हुई कीमत का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाना है।
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही रुकने से भारत को एलएनजी की आपूर्ति बाधित हुई। इसके चलते कंपनी ने पहले ही वाणिज्यिक और औद्योगिक ग्राहकों से गैस की खपत को अनुबंधित मात्रा के 40% तक सीमित करने को कहा था। सीमा से अधिक उपयोग पर बाजार दर के अनुसार अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है।
कंपनी ने बताया कि नई कीमतों के बावजूद अतिरिक्त गैस की आपूर्ति से जुड़ी अन्य शर्तें वही रहेंगी। अदाणी टोटल गैस ने सिस्टम की स्थिरता बनाए रखते हुए कीमतों में हुई गिरावट को ध्यान में रखकर यह फैसला किया है। लगभग 70% गैस घरेलू स्रोतों से आती है, जो मुख्य रूप से घरों और सीएनजी वाहनों के लिए उपयोग होती है, जबकि 30% आयातित एलएनजी वाणिज्यिक और औद्योगिक ग्राहकों को दी जाती है।
Published on:
15 Mar 2026 10:29 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
