राष्ट्रीय

Crime: महिला पर प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप! जानें पूरा मामला

Shocking Murder Cases: देश के अलग-अलग राज्यों से हाल के दिनों में सामने आए कई मामलों ने रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है। तेलंगाना, हरियाणा, झारखंड और उत्तर प्रदेश में पत्नियों पर प्रेम संबंध के चलते पति की हत्या की साजिश रचने और वारदात को हादसा या गुमशुदगी दिखाने के आरोप लगे हैं।
5 min read
• •
Jul 07, 2026
Shocking Murder Cases
तन्नू, सिया गोयल और संध्या। पत्रिका फाइल फोटो

Wife Kills Husband Cases: सिया गोयल के मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच रिश्तों को झकझोर देने वाला एक और मामला सामने आया है। ताजा मामला तेलंगाना के निजामाबाद जिले का है। यहां एक महिला पर अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार पहले पति को छत से धक्का देकर मारने की कोशिश की गई, लेकिन जब वह बच गया तो इलाज के दौरान उसकी नसों में कैनुला के जरिए टॉयलेट क्लीनर और नींद की गोलियों का घोल इंजेक्ट कर दिया गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में 32 वर्षीय संध्या, उसके कथित प्रेमी अनिल और उसके दोस्त वेंकट साई उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों पर 35 वर्षीय दयिनी प्रशांत की हत्या का आरोप है। पुलिस के मुताबिक यह वारदात 30 जून को अंजाम दी गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक की मां ने बेटे की मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने गहन जांच शुरू की और पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। जांच में पता चला कि प्रशांत पिछले दो साल से खाड़ी (गल्फ) देश में काम कर रहे थे। वह 27 जून को घर लौटे थे और उन्होंने दोबारा विदेश न जाने का फैसला किया था।

पति रिश्ते में सबसे बड़ी रुकावट

पुलिस के अनुसार, संध्या का अनिल के साथ विवाहेतर संबंध था और उसे लगने लगा था कि पति उसके रिश्ते में सबसे बड़ी रुकावट है। इसके बाद उसने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हत्या की पहली कोशिश 29 जून को की गई थी।

आरोप है कि वेंकट साई प्रशांत के घर पहुंचा और उसे काफी शराब पिलाई। इसके बाद वह उसे छत पर ले गया और संध्या के फोन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार उसे नीचे धक्का दे दिया। हालांकि, प्रशांत गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद बच गया। आरोपियों ने उसे यह कहकर भरोसा दिलाया कि वह शराब के नशे में गलती से गिर गया था। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया और फिर इलाज के लिए घर ले आए।

नशों में जहरीला मिश्रण इंजेक्ट किया

पुलिस के अनुसार संध्या ने पहले नर्स की ट्रेनिंग ली हुई थी। इसी वजह से वह घर पर प्रशांत को आईवी फ्लूइड (ड्रिप) लगा रही थी। इसी दौरान तीनों की साजिश के तहत उसने कैनुला के जरिए प्रशांत की नसों में टॉयलेट क्लीनर और पीसकर मिलाई गई नींद की गोलियों का जहरीला मिश्रण इंजेक्ट कर दिया। पुलिस का यह भी आरोप है कि उसने प्रशांत को चारपाई से नीचे धक्का दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद संध्या ने पति की मौत को छत से गिरने के बाद बिगड़ी तबीयत का नतीजा बताकर मामला सामान्य दिखाने की कोशिश की। हालांकि अलग रहने वाली प्रशांत की मां को बेटे की मौत पर शक हुआ। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें यह तक नहीं पता था कि उनका बेटा घर लौटा है और उसकी मौत से पहले क्या-क्या हुआ। उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की और हत्या की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

प्रेमी संग मिलकर पति का सिर काटा

झारखंड के रांची जिले के तमाड़ क्षेत्र में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 17 दिन बाद खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने 29 वर्षीय संजय लोहरा की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने प्रेम संबंध में बाधा बन रहे संजय की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव को आंशिक रूप से जलाकर बुंडू थाना क्षेत्र के तेतरटांड़ जंगल में फेंक दिया, जबकि सिर को अलग स्थान पर दफना दिया गया।

प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

हरियाणा के रेवाड़ी में 21 साल के युवक मोनू की मौत के पीछे प्रेस प्रसंग वजह निकला। पुलिस के अनुसार, मोनू की पत्नी तन्नू ने अपने कथित प्रेमी सोनू और उसके साथियों के साथ मिलकर पहले उसका मुंह और नाक दबाकर उसे बेसुध किया, फिर जिंदा नहर में फेंक दिया ताकि डूबने से उसकी मौत हो जाए। घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए उसकी स्कूटी नहर किनारे खड़ी कर दी गई, जबकि तन्नू पति की तलाश, अंतिम संस्कार और बाद की रस्मों में शामिल होकर खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करती रही।

मामले ने तब मोड़ लिया जब परिवार को मोबाइल का डाटा डिलीट मिला। साइबर विशेषज्ञों की मदद से डाटा रिकवर कराने पर तन्नू और मोनू के बीच बातचीत और कॉल रिकॉर्ड सामने आए। परिवार का दावा है कि लापता होने वाले दिन मोनू ने तन्नू को 49 बार फोन किया था और उसी ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच तेज की। पुलिस का कहना है कि महिला ने प्रेमी के साथ हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की है, हालांकि मामले के सभी पहलुओं की जांच अभी जारी है।

पत्नी ने की पति की हत्या, शव बाथरूम में दफनाया

इससे पहले उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। यहां सिकंदरा क्षेत्र की रुनकता धाम कॉलोनी में 18 मई से लापता सुरेंद्र की हत्या का राज करीब 45 दिन बाद खुला। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी पत्नी रूबी ने ही दर्ज कराई थी और वह पूरे समय पुलिस के साथ पति की तलाश का नाटक करती रही।

बाद में परिजनों के शक जताने पर पूछताछ में रूबी ने स्वीकार किया कि उसने पति की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफना दिया था। पुलिस ने बाथरूम की खुदाई कर सुरेंद्र का कंकाल बरामद किया, जिसे पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पड़ोसियों का कहना है कि सुरेंद्र शराब पीकर घर आता था, जिस कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े और मारपीट होती थी।

Updated on:
08 Jul 2026 06:20 am
Published on:
07 Jul 2026 04:56 pm
Also Read
View All
Delhi Protest: ‘जैसे धर्मेंद्र प्रधान गए, वैसे ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे’, भारी प्रदर्शन के बाद भी कम नहीं हुआ कांग्रेस नेताओं का गुस्सा

कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप, वीडियो खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस, FIR की तैयारी

CM विजय के 30 करोड़ की संपत्ति का खुलासा न करने से मतदाताओं के निर्णय पर क्या असर पड़ा होगा? मद्रास हाईकोर्ट ने उठाया सवाल

राहुल के FIR वाले बयान पर शिवराज का तंज, कहा- 99 चुनाव हार चुकें अब हार का शतक लगाने की है इच्छा

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video