राष्ट्रीय

दूसरी पत्नी को दोस्तों के साथ सोने पर किया मजबूर, चुपके से वीडियो भी बनाया, महिला की शिकायत ने मचाई खलबली!

बेंगलुरु में एक विवाहित शख्स पर गंभीर आरोप लगे हैं। पत्नी ने पति पर विदेश में रहने वाले दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। आरोपी पति की पहचान सैयद इनामुल हक के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Oct 04, 2025
Rape Case (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बेंगलुरु से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, पुट्टेनहल्ली पुलिस ने आईटी कंपनी में काम करने वाले एक विवाहित शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उसपर उसकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

पत्नी ने शख्स पर विदेश में रहने वाले उसके दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। आरोपी पति की पहचान सैयद इनामुल हक के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Rape Case: रेप के 39.38% केस झूठे, अलवर में सबसे ज्यादा, जानें आपके जिले का हाल

क्या है पत्नी का आरोप?

पत्नी ने सैयद इनामुल हक पर यह भी आरोप लगाया है कि उसने चुपके से बेडरूम में एक कैमरा लगाया, अपनी पत्नी के साथ प्राइवेट मोमेंट को भी रिकॉर्ड किया और उस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ साझा किए।

बता दें कि दोनों की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी। शादी के बाद, महिला को पता चला कि वह हक की दूसरी पत्नी है। वहीं, हक के कई अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध थे।

शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का भी केस दर्ज

महिला ने हक के खिलाफ लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का भी केस दर्ज कराया है। साथ ही महिला ने अपने ससुराल वालों पर भी उसे परेशान करने का आरोप लगाया है।

शुक्रवार को महिला ने खुद मीडिया से बात की। इस दौरान, उसने कहा कि 15 दिसंबर, 2024 को उसकी शादी हुई थी। पति ने कैमरे लगाकर निजी पलों को रिकॉर्ड कर उन्हें अपने दोस्तों के साथ शेयर किया।

शादी के पांच महीने बाद घर से निकल गई महिला

महिला ने आगे कहा कि मैंने उन्हें हमारे वीडियो शेयर करते हुए देखा था। वह लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित भी करते थे। शादी के पांच महीने बाद, मुझे घर से निकलने पर मजबूर होना पड़ा।

उसने आगे कि मैं 1 जून से जेपी नगर के विनायक नगर में रहने लगी और मेरे पति ने यहां भी मुझे परेशान किया। वह धमकी दे रहे हैं कि अगर मैंने किसी को बताया तो वह वीडियो वायरल कर देंगे। अब पुट्टेनहल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।

Also Read
View All

अगली खबर