राष्ट्रीय

दरभंगा से मुंबई जा रही महिला की फ्लाइट में मौत, वाराणसी में कराई गई विमान की आपात लैंडिंग

Woman dies in flight: बिहार के दरभंगा से मुंबई जा रही महिला की तबियत खराब हो गई, जिसके बाद विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारा गया।    
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Dec 2023, 11:37 AM IST
  Woman going Darbhanga to Mumbai dies in flight plane emergency landing in Varanasi

बीते सोमवार को बिहार के दरभंगा से मुंबई जा रही एक महिला की फ्लाइट में मौत के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फ्लाइट की वाराणसी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला यात्री अपने पोते के साथ स्पाइसजेट के विमान से मुंबई जा रही थी। बताया जा रहा है कि विमान के टेक ऑफ के समय महिला की अचानक से तबीयत खराब हो गई। इसके बाद फ्लाइट की वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर आपात मेडिकल लैंडिंग कराई गई।

डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया

बता दें कि विमान के वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंडिग के बाद मेडिकल टीम ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि दरभंगा एयरपोर्ट से स्पाइसजेट का विमान (एसजी 116) मुम्बई जा रहा था। विमान जब हवा में ही था तभी बिहार की रहने वालीं 85 वर्षीय महिला कलावती देवी की तबीयत खराब होने लगी।

ATS ने दी लैंड करने की मंजूरी

विमान को उड़ा रहे पायलट को जब महिला की गंभीर स्थिति के बारे में पता चला तो उसने वाराणसी एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क कर मेडिकल इमरजेंसी का हवाला दिया। एटीसी से अनुमति मिलने पर विमान को डायवर्ट कर शाम 6 बजे वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। यात्री को इलाज के लिए मेडिकल टीम को सौंपने के बाद विमान देर शाम 7 बजकर 25 मिनट पर वाराणसी से मुंबई के लिए उड़ा। स्पाइसजेट के स्थानीय प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि महिला यात्री अपने पोते के साथ दरभंगा से मुंबई जा रही थी।

Published on:
Also Read
View All
Gujarat Accident: अलग-अलग हादसों में 3 की मौत, डंपर ने महिला को कुचला, इमारत से गिरा बच्चा और ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

हरदीप सिंह पुरी का राज्यसभा पहुंचना तय, दोनों निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, कांग्रेस जाएगी कोर्ट

अभिजीत दीपके को अमेरिका-आशुतोष रांका को पाकिस्तान से मिला पैसा, SIR विरोधी अभियान पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का आरोप

Gujarat: नाबालिग लड़कियों के अपहरण और धर्मांतरण मामले में चौंकाने वाला खुलासा, तीन और आरोपी गिरफ्तार

Gujarat Crime: डीएसपी सरिता गायकवाड़ को कारोबारी ने लगाया चूना, रेत कारोबार में निवेश के नाम पर 67 लाख की धोखाधड़ी