3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल के मौके पर PM मोदी देंगे 3 नई वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा, जानिए लग्जरी ट्रेन कि खासियत

Vande Bharat trains : भारतीय रेलवे इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से जोड़ रहा है। वंदे भारत ट्रेनें उन रूट पर चलाई जा रही हैं, जहां सुबह से रात तक वह दोनों दिशा के फेरे लगा लें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 26 Dec 2023, 10:04 AM IST

  PM Modi will gift 3 new Vande Bharat trains occasion of New Year know specialty of  luxury train

नए साल के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का तोहफा देने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जिन तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने वाले हैं उनमें अयोध्या से आनंद विहार, वैष्णों देवी कटरा से नई दिल्ली और अमृतसर से नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन शामिल है।

बता दें कि भारतीय रेलवे इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से जोड़ रहा है। वंदे भारत ट्रेनें उन रूट पर चलाई जा रही हैं, जहां सुबह से रात तक वह दोनों दिशा के फेरे लगा लें। फिलहाल दिल्ली से सात वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलती हैं, जो सप्ताह में छह दिन चलती हैं।

राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या को मिल तोहफा

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का अगले साल 22 जनवरी को उद्घाटन होने वाला है। ऐसे में उम्मीद है कि आगामी जनवरी में अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए अयोध्या से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। इससे भगवान राम के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों को काफी राहत मिलेगी।

दिल्ली से चलती है 7 वंदे भारत ट्रेनें

बता दें कि फिलहाल राजधानी दिल्ली से 7 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें दो वंदे भारत नई दिल्ली से बनारस, एक वंदे भारत नई दिल्ली से कटरा, एक वंदे भारत नई दिल्ली से ऊना, एक आनंद विहार से देहरादून, एक वंदे भारत हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति, एक वंदे भारत दिल्ली कैंट से अजमेर के बीच चलती है।

दूसरी लग्जरी ट्रेनों से कैसे अलग है वंदे भारत ट्रेन

ये ट्रेन पूरी तरह यानी 100 फीसदी स्वदेशी है।

इसकी रफ़्तार बहुत ही कम समय में160 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 200 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाती है।
भारत की ट्रेनों में इंजन का एक अलग से कोच होता है। लेकिन वन्दे भारत ट्रेन में मंत्रों ट्रेनों के जैसे ही एकीकृत इंजन होता है।

ट्रेन 100 किलोमीटर की स्पीड बस 52 सेंकड में पकड़ लेती है।

ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे लगे हैं। मेट्रो के जैसे ही ये दरवाजे ही ऑटोमेटिक खुलते हैं. साथ ही कई आधुनिक सुविधाओं से ट्रेन लैस है।

सभी कोच वतानुकुलिन है।

इसमें जो स्टिंग चेयर्स है वो 360 डिग्री घूम जाती हैं।

इस ट्रेन में भोजन और नाश्ता भी परोसा जाता है. जिसकी कीमत टिकट में ही शामिल होती है।

यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए ट्रेन को पूरी तरह से ऑनबोर्ड वाईफाई की सुविधा से लैस बनाया है। साथ ही हर सीट के नीचे मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट्स दिए गए हैं।

वन्दे भारत ट्रेन में जीपीएस प्रणाली लगी है. जिसके माध्यम से आने वाले स्टेशन और अन्य सूचनाओं की जानकारी मिलती है।

स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में बायो वैक्यूम शौचालय का निर्माण किया गया है. जैसे हवाई जहाजों में इस्तेमाल होते हैं।

ट्रेन से बाहर का नजारा अच्छे से दिखाई दे इसीलिए बड़े से ग्लास लगाए गए हैं।

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर डिब्बे में सीसीटीवी लगाए गए हैं।

यात्रियों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए जब ट्रेन पूरी तरह से रूक जाती है तब ही दरवाजे खुलेंगे. ताकि यात्री चलती ट्रेन में न ही चढ़े और न ही उतरे।

वन्दे भारत ट्रेन को बनाने में दिव्यागों का भी ध्यान रखा गया है. ट्रेन के कुछ डिब्बों में व्हीलचेयर रखने के लिए अलग से स्थान बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Today Price: राजस्थान-गुजरात में सस्ता तो महाराष्ट्र में बढ़ें पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का रेट

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय