राष्ट्रीय

Bihar News: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही महिला को बंदूक के बल पर उठाया, गैंग रेप के बाद मचा बवाल

पटना के एक रेलवे स्टेशन पर हैवानियत! ट्रेन का इंतज़ार कर रही महिला को दो शातिरों ने बंदूक दिखाकर अगवा कर गैंगरेप किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों सोनू कुमार यादव और निरंजन को गिरफ्तार कर लिया। प्रमुख आरोपी सोनू पहले से ही आठ आपराधिक मामलों में शामिल है, जिसमें लूट और हमला जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। यह घटना बिहार में महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाती है।

2 min read
Sep 05, 2025
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो- IANS)

बिहार में गुरुवार की देर रात रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही महिला के साथ बर्बरता हुई है। पुलिस के हवाले से 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि महिला को दो हैवानों ने पटना जिले के एक स्टेशन से बंदूक के बल पर अगवा किया। इसके बाद, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया।

यह घटना देर रात 11:30 बजे की बताया जा रही है। शिकायत में कहा गया है कि मोटरसाइकिल सवार दो लोग स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही महिला के पास आए और उसपर पिस्तौल तान दी। इसके बाद, महिला को वह स्टेशन के पास एक कमरे में ले गए, जहां उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।

ये भी पढ़ें

Road Accident: पटना में सड़क हादसे में पांच कारोबारी की मौत, गैस कटर से काटकर निकालनी पड़ी लाशें

घटना के तुरंत बाद महिला ने पुलिस को दी जानकारी

घटना के बाद महिला ने तुरंत गश्त कर रही पुलिस को बलात्कार के बारे में सूचना दी। पटना ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रम सिहाग के हवाले से द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस महिला का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

कार्रवाई के तहत आगे बढ़ते हुए पुलिस ने अपराध स्थल का पता लगा लिया है। इसके साथ, दोनों आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपियों की पहचान सोनू कुमार यादव उर्फ ​​सोनू सनाटा और निरंजन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों स्थानीय निवासी हैं।

सोनू कुमार पहले से आठ मामलों में आरोपी

पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि जब टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। एसपी ने बताया कि सोनू कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है।

फतुहा, बाढ़, खुसरूपुर और जक्कनपुर थानों में दर्ज आठ मामलों में सोनू का नाम दर्ज है। इनमें जबरन वसूली, सशस्त्र हमला और आपराधिक साजिश से जुड़े आरोप शामिल हैं। इस सामूहिक बलात्कार मामले के साथ, उसके खिलाफ दर्ज मामलों की कुल संख्या बढ़कर नौ हो गई है।

Published on:
05 Sept 2025 10:56 am
Also Read
View All

अगली खबर