
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में होने वाले विधासभा चुनाव (Delhi Election) की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। वोटिंग 5 फरवरी को होगी जिसके नतीजे 8 फरवरी को सामने आए जाएंगे। सभी दल अपनी योजनाओं से जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए नई-नई योजनाएं ला रही है। योजनाओं के साथ साथ महिलाएं भी इस चुनाव का केंद्र बिंदु बनी हुई हैं। सभी पार्टियां महिला वोटर्स को लुभाने के अलग अलग प्रयास कर रही है। आइए जानते हैं दिल्ली चुनाव के लिए महिला वोटर्स कैसे अहम भूमिका निभा रही है और पार्टियां किस तरह से महिलाओं के लिए बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं।
दिल्ली चुनाव में महिला वोटर्स की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है, और उनका चुनावी फैसले पर असर भी काफी गहरा होता है। दिल्ली जैसे महानगर में, जहां विविधता और अलग-अलग मुद्दे होते हैं, महिला वोटर्स अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर फैसला करती हैं, जैसे कि सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, और रोजगार के अवसर।
हाल के सालों में, राजनीतिक दलों ने महिलाओं को अपने अभियान का केंद्र बनाया है, क्योंकि यह वर्ग समाज के हर स्तर पर प्रभाव डालने की क्षमता रखता है। सरकारें और दल अब महिला कल्याण योजनाओं को प्रमुख मुद्दा बनाते हैं, जैसे कि मुफ्त बस यात्रा, महिला सुरक्षा ऐप्स, और सरकारी योजनाएं जो महिलाओं के लिए रोजगार और शिक्षा के अवसर प्रदान करती हैं।
चुनाव आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों में महिला मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अभी के समय में महिला वोटर्स की संख्या 71.74 लाख के करीब है। आपको बता दें की दिल्ली के कुल वोटर्स की संख्या 1.55 करोड़ है। और इनमे पुरुष 83.89 लाख है।
2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों ने महिलाओं को लक्ष्य करते हुए कई योजनाओं की घोषणा की। आइए देखते हैं योजनाएं जिन पर आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) जैसी प्रमुख पार्टियां महिलाओं के लिए ध्यान केंद्रित कर रही हैं।
महिला समृद्धि योजना: महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया गया है।
फ्री बस सेवा: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में फ्री यात्रा की सुविधा जारी रखने का वादा
संजीवनी योजना: इस योजना के तहत 60 साल से ऊपर की महिलाओं को सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में फ्री इलाज की सुविधा।
महिला समृद्धि योजना: इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा।
फ्री गैस सिलेंडर: इस योजना में गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी देने और होली-दिवाली पर एक-एक रसोई गैस सिलेंडर फ्री में देने का वादा किया गया है।
गर्भवती महिलाओं को 21 हजार देने का वादा। साथ न्यूट्रीशनल किट मुफ्त दिया जाएगा।
प्यारी दीदी योजना: प्यारी दीदी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा
सरकार बनने पर 500 रुपये में रसाई गैस सिलेंडर देने का वादा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 96 महिला कैंडिडेट हैं। आम आदमी पार्टी हो या बीजेपी और कांग्रेस, सभी राजनीतिक दल महिला मतदाताओं को लुभाकर चुनाव जीत की कोशिश है।
2025 में होने वाले चुनाव में तीन प्रमुख राजनीतिक दलों में से भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने नौ-नौ महिला उम्मीदवारों को मैदान में है। पांच साल पहले हुए चुनाव में कुल 672 उम्मीदवारों में से 76 महिलाएं चुनाव मैदान में थीं। और इस बार यह आकंड़ा बड़ा है।
AAP- 9
BJP- 9
CONG- 7
आम आदमी पार्टी ने धनवंती चंदेला, बंदना कुमार और सरिता सिंह को फिर से उम्मीदवार बनाया है। इस बार ‘आप’ के नए चेहरों में अंजना पारचा और विधायक नरेश बाल्यान की पत्नी पूजा बाल्यान शामिल हैं, जो उत्तम नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। आम आदमी पार्टी की प्रमुख महिला उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री आतिशी, पूजा बाल्यान, प्रमिला टोकस और राखी बिड़लान शामिल हैं।
घर के लिए एक महिला सबसे जरुरी सदस्य होती है। उस तरह देश के लिए महिला वोटर्स अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। महिलाएं लोकतंत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। महिलाएं समाज में विभिन्न मुद्दों का सामना करती हैं, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और लैंगिक समानता, जिनपर उनकी आवाज का होना जरूरी है। महिलाओं की जनसंख्या का बड़ा हिस्सा है, और उनके वोट चुनावों के परिणाम को प्रभावित करते हैं। जिससे नीति निर्माण में विविधता आती है।