27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sonam Wangchuk: अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सोनम वांगचुक का पहला वीडियो, बोले- अब मैं पहाड़ों की ओर लौट जाऊंगा

Sonam Wangchuk News: मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सोनम वांगचुक ने पहला वीडियो जारी किया है। उन्होंने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पहाड़ों की ओर लौटने की बात कही है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jul 27, 2026

Sonam Wangchuk news

सोनम वांगचुक(फोटो-X/@Wangchuk66)

Sonam Wangchuk New Video: मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम से छुट्टी मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना पहला वीडियो मैसेज जारी किया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल से निकलने के बाद वह सबसे पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे और इसके बाद पहाड़ों की ओर लौट जाएंगे। वांगचुक का यह संदेश अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सामने आया है।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद क्या बोले सोनम वांगचुक?

सोनम वांगचुक ने वीडियो मैसेज में कहा कि मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल रही है। मैं महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाऊंगा और फिर पहाड़ों की ओर लौट जाऊंगा। आप सभी का धन्यवाद और मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम के डॉक्टरों और स्टाफ की शानदार टीम का भी बहुत-बहुत धन्यवाद।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया था लोकतंत्र की जीत

इससे पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनम वांगचुक ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया था। उन्होंने कहा था कि यह 'प्रत्यक्ष लोकतंत्र' और सड़कों से उठी जनता की आवाज की जीत है। उन्होंने शांति, धैर्य और दृढ़ता की सराहना करते हुए CJP, देश की जनरेशन Z और देशभर के नागरिकों को बधाई दी थी।

CJP का दावा- कई राज्यों में छात्रों को बनाया जा रहा निशाना

इधर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास ने सोशल मीडिया साइट 'X' पर पोस्ट कर दावा किया कि असम, पश्चिम बंगाल और बिहार समेत कुछ राज्यों में छात्रों और अन्य प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोगों को जबरन हिरासत में लिया जा रहा है और इन रिपोर्टों पर केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

'सरकार ने कार्रवाई नहीं करने का भरोसा दिया था'

सौरभ दास ने कहा कि CJP ने देशव्यापी आंदोलन केवल उस आश्वासन के बाद स्थगित किया था, जिसमें भारत सरकार ने भरोसा दिया था कि किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ वर्तमान या भविष्य में कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। उनका कहना है कि अब विभिन्न राज्यों से मिल रही खबरें इस आश्वासन के विपरीत हैं और केंद्र सरकार को अपने वादे का सम्मान करना चाहिए। छात्रों पर दर्ज मामलों को लेकर सरकार से बातचीत जारी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग