राष्ट्रीय

Year Ender: रतन टाटा, शारदा सिन्हा से जाकिर हुसैन तक, साल 2024 में इन हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा

Year Ender: साल 2024 राजनीति, बिजनेस और मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस सूची में रतन टाटा, सीताराम येचुरी, जाकिर हुसैन से लेकर शारदा सिन्हा तक का नाम शामिल हैं। इन सभी को हमने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

3 min read
Year Ender 2024: These celebrities said goodbye to the world in the year 2024

Year Ender: साल 2024 को खत्म होने में बस कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। नया साल एक नई ताजगी और नई शुरुआत के साथ दस्तक देने को तैयार है। हालांकि, साल 2024 में कई ऐसे गम भी दिए जो कभी भर नहीं पाएंगे। साल 2024 राजनीति, बिजनेस और मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस सूची में रतन टाटा, सीताराम येचुरी, जाकिर हुसैन से लेकर शारदा सिन्हा तक का नाम शामिल हैं। इन सभी को हमने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

रतन टाटा (Ratan Tata)

बिजनेस टाइकून और टाटा संस के मानद चेयरमैन पद्म विभूषण रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में स्‍वर्गवास हो गया। रतन टाटा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में गंभीर हालत में ICU में भर्ती कराया गया था। वहीं रतन टाटा ने अंतिम सांस ली। रतन टाटा के दुनिया को अलविदा की खबर सुनकर देशभर में लोग गमगीन हो गए थे। कई बड़े नेता बॉलीवुड सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Sitaram Yechury

सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury)

दिग्गज राजनेता और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का इसी साल 19 अगस्त को निधन हुआ था। येचुरी को फेफड़े से संबंधित बीमारी थी। सीताराम येचुरी वामपंथी राजनीति के एक प्रमुख चेहरा थे। येचुरी साल 1974 में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) में शामिल हुए थे। साल 1975 में वो CPIM से जुड़े।

मुनव्वर राणा (Munawwar Rana)

मशहूर शायर मुनव्वर राणा का निधन 71 साल की उम्र में 14 जनवरी को हुआ था। मुनव्वर का जन्म 26 नवंबर 1952 को यूपी के रायबरेली में हुआ था।मुनव्वर उर्दू के शायर थे, लेकिन वे अपनी शेरों में अवधी और हिंदी शब्दों का प्रयोग प्रमुखता से करते थे, जिस कारण उन्हें भारतीय लोगों की लोकप्रियता मिली।

जाकिर हुसैन (Zakir Husain)

दुनिया को अलविदा कहने वाले सितारों की लिस्ट में तबला के महान कलाकार और 'उस्ताद' जाकिर हुसैन का नाम शामिल है। फेफड़े की खतरनाक बीमारी इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से जंग लड़ रहे उस्ताद ने 73 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

शारदा सिन्हा (Sharda Sinha)

छठ गीतों को एक नया आयाम देने वाली अभिनेत्री शारदा सिन्हा ने 5 नवंबर को आखिरी सांस ली। मल्टीपल मायलोमा (एक प्रकार का ब्लड कैंसर) से जंग लड़ रही बिहार की स्वर कोकिला ने 72 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया था। सिन्हा का नई दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था।

रोहित बल (Rohit Bal)

रोहित बल: इस साल दुनिया को अलविदा कह देने वाले सितारों की सूची में फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का नाम शामिल है। बल ने 1 नवंबर को अंतिम सांस ली। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिस वजह से उनका निधन हो गया। उन्हें साउथ दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रोहित बल 63 वर्ष के थे।

पंकज उधास (Pankaj Udas)

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में 26 फरवरी को निधन हो गया। वह पैंक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित थे। अतुल परचुरे: मनोरंजन जगत के लोकप्रिय अभिनेता और कॉमेडियन अतुल परचुरे का 57 वर्ष की आयु में 14 अक्टूबर को निधन हो गया। स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से अभिनेता मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे।

विकास सेठी (Vikas Sethi)

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विकास सेठी का 8 सितंबर को नासिक में 48 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा था। इसके अलावा सुहानी भटनागर ने भी इस साल दुनिया को अलविदा कहा। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' में बबीता फोगाट का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री सुहानी भटनागर का 19 वर्ष की आयु में 16 फरवरी को निधन हो गया।

Published on:
23 Dec 2024 02:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर