
2024 Famous Women: Political Entry
Year Ender 2024: साल 2024 में महिलाओं के नाम रहा। इस साल कई महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में नया मुकाम हालिस किया फिर चाहें ओलंपिक में मनु भाकर का शानदार प्रदर्शन रहा हो या कई बॉलीवुड क्वीन कंगाना रनौत की राजनीति में धमाकेदार एंट्री। इस साल कई महिलाओं ने राजनीति के मैदान में किस्मत आजमाई और चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई। इस लिस्ट में विनेश फोगाट, इकरा हसन, बांसुरी स्वाराज का नाम शामिल है। आइए जानते हैं 2024 में किन-किन महिलाओं ने राजनीति के मैदान में अपना परचम लहराया और जनता ने उनपर भरोसा जताकर अपनी आवाज बनाया।
भारतीय जनता पार्टी ने अभिनेत्री कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव में उतरी। बॉलीवुड क्वीन कंगना का राजनीतिक रुझान बीते वर्षों में उनकी ओर से दिये गये बयानों से जाहिर होता रहा है। कंगना ने इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को हराया।
पेशे से वकील और पूर्व भाजपा नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज नयी दिल्ली लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ी। बांसुरी को जनता ने भरपूर प्यार दिया उन्होंने नई दिल्ली से आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती को हराया।
साल 2024 में लोकसभा में एंट्री लेने वाली युवा नेता इकरा हसन के नाम रहा। UP की कैराना लोकसभा सीट से इकरा हसन ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भरोसे को बरकरार रखते हुए जीत हासिल की है। सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने यहां 60 हजार मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के प्रदीप चौधरी को हराया है।
केरल की खाली पड़ी वायनाड लोकसभा सीट ने 2024 में एक बार फिर सुर्खियों बटोरी जब कांग्रेस ने इस सीट पर प्रियंका गंधी के नाम की घोषणा की। प्रियंका गंधी वायनाड उपचुनाव वाड्रा ने 622338 वोटों से जीत दर्ज की है। प्रियंका गांधी ने पहले ही प्रयास में उन्होंने 6 लाख के ज्यादा वोट हासिल किए। उनके सामने BJP की प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहीं।
विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, फ़ाइनल मुकाबले से पहले वजन की समस्या के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। यह विनेश और उनके प्रशंसकों के लिए बहुत बड़ा झटका था। विनेश ने इसके बाद राजनीति में एंट्री मारी। हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट जीतकर विधायक बनीं। जुलाना सीट पर विनेश फोगाट को जीत हासिल हुई। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार योगेश बैरागी को 6015 वोटों से करारी शिकस्त दी।
Updated on:
22 Dec 2024 06:09 pm
Published on:
22 Dec 2024 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
