27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी ने खेला बड़ा दांव, बोले- ‘मैं इस जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटूंगा’

PM Modi Rally In West Bengal: पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पीएम नरेंद्र मोदी की बड़ी रैली हुई। इस दौरान, उन्होंने TMC पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा- बंगाल की सुरक्षा और विकास अब मेरी जिम्मेदारी है।

2 min read
Google source verification

बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फोटो- IANS)

West Bengal Chunav: पश्चिम बंगाल में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर 24 परगना के जगतदल में चुनावी रैली को संबोधित किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को साफ संदेश दे दिया। उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल की सेवा करना उनकी किस्मत में है। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि भाजपा इस विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी।

बंगाल की सुरक्षा-विकास अब मेरी जिम्मेदारी- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि बंगाल की सुरक्षा और विकास अब उनकी जिम्मेदारी है। वे इस जिम्मेदारी से कभी मुंह नहीं मोड़ेगे। पूर्वी भारत का भविष्य इस चुनाव पर टिका है।

पीएम मोदी ने रैली में बताया कि बंगाल का यह चुनाव सिर्फ एक राज्य का नहीं बल्कि पूरे पूर्वी भारत का भाग्य बदलने वाला है। उन्होंने तीन राज्यों को भारत की समृद्धि के मुख्य खंभे के रूप में बताया, जिसमें बिहार (अंगा), बंगाल (बंगा) और ओडिशा (कलिंगा) शामिल हैं।

पीएम मोदी का कहना था कि अगर इन तीनों में से कोई एक भी कमजोर पड़ गया तो पूरे देश को नुकसान होगा। इसलिए बंगाल में इस बार का चुनाव बहुत अहम है।

कोलकाता के आसपास मेक इन इंडिया का बड़ा वादा

पीएम मोदी ने साफ वादा किया कि भाजपा की सरकार बनी तो कोलकाता के आसपास बड़ा 'मेक इन इंडिया' प्रोजेक्ट लगेगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में सबसे बड़ी समस्या 'बेरोजगारी' है, जिसे पीएम ने दूर करने की बात कही।

उन्होंने कहा- यहां की फैक्टरियां बंद हो रही हैं या दूसरे राज्यों में जा रही हैं। इसी वजह से बंगाल के युवा रोजगार की तलाश में बाहर पलायन कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा- भाजपा का मुख्यमंत्री चुन लीजिए। फिर प्रधानमंत्री और नया सीएम साथ मिलकर बंगाल को आगे बढ़ाएंगे।

TMC पर सख्त हमला, बोले- सिर्फ खुद का विकास किया

रैली में पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि TMC के पास बंगाल के भविष्य का कोई रोडमैप नहीं है। उनके नेता सिर्फ अपनी तरक्की में लगे रहते हैं।

उन्होंने कहा कि टीएमसी नेता में न राज्य को आगे बढ़ाने की इच्छा है और न ही कोई दूरदृष्टि है। पीएम मोदी ने चेतावनी देते हुए कहा कि TMC को एक और मौका देना राज्य के लिए और ज्यादा तबाही लाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि बंगाल के लोग सुरक्षा, अच्छे मौके और ईमानदार सरकार चाहते हैं, लेकिन TMC इन बुनियादी बातों में पूरी तरह फेल हो गई है।

चुनाव प्रचार में आखिरी रैली

यह पीएम मोदी की इस बार बंगाल में आखिरी चुनावी रैली थी। फिर भी उन्होंने कहा कि रैलियों में जो भारी उत्साह और जनसमर्थन देखा है, उससे यकीन हो गया है कि 4 मई के बाद उन्हें फिर बंगाल आना पड़ेगा। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनने के लिए।