27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘TMC ने माटी माफिया को बेच दी, मां को रुलाया है’, PM मोदी का ममता बनर्जी पर तीखा हमला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly elections) के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। बंगाल में अंतिम चरण के मतदान से पहले राजनीतिक पार्टियों ने वोटर्स को अपने पाले में लाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वोटर्स को अपने को अपने पक्ष में लाने के लिए राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

2 min read
Google source verification
PM modi

PM मोदी ने बंगाल में चुनावी रैली की (Photo- IANS)

West Bengal Assembly elections 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले में बनगांव क्षेत्र के ठाकुरनगर में चुनावी रैली में TMC सरकार पर जमकर हमला बोला। यह क्षेत्र मतुआ समुदाय का गढ़ माना जाता है।

बंगाल में दंगे और अत्याचार बढ़ा है

PM मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी TMC पर जोरदार हमला बोला। मोदी ने कहा- ममता बनर्जी ने सत्ता में आने के लिए मां, माटी, मानुष’ का नारा दिया था। लेकिन TMC ने राज्य की माटी को माफिया और घुसपैठियों के हवाले कर दिया। TMC की नीतियों ने 'मां को रुलाया' है। PM ने आरोप लगाया कि TMC के शासन में और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। TMC के गुंडे खुद को सरकार समझते हैं। बंगाल में सिर्फ दंगे और अत्याचार बढ़ा है, विकास नहीं।

पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया

पीएम मोदी ने चुनावी रैली में मतुआ समुदाय के मुद्दों पर बात की और कहा कि भाजपा बंगाल के लोगों को बेहतर शासन देगी। उन्होंने TMC पर महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले अपराधियों को पनाह देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तृणमूल के महाजंगलराज की सबसे अधिक पीड़ित हमारी बहनें, बेटियां हैं। इसलिए इस बार सबसे अधिक गुस्सा बहनों में ही है।

मोदी ने कहा कि भाजपा ने महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संदेशखाली की रेखा पात्रा और आरजी कर अस्पताल की पीड़िता की मां को चुनाव में उतारा है। PM ने कहा कि बंगाल का ये चुनाव अंतिम चरण में है, पहले चरण में तृणमूल का अहंकार टूट गया है। दूसरे चरण में भाजपा सरकार की प्रचंड जीत पक्की होने जा रही है।

धार्मिक उत्पीड़न के बाद भारत आए लोगों को नागरिकता मिलेगी

रौली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- पड़ोसी देश में धार्मिक उत्पीड़न के बाद भारत में शरण लेने वाले सभी शरणार्थियों को CAA के तहत निर्धारित प्रक्रियाओं के माध्यम से नागरिकता प्रदान की जाएगी। भाजपा सरकार हर साल 36 हजार रुपए बहनों के खाते में जमा करेगी। बंगाल में भाजपा ने बेटियों को सरकारी नौकरी में 35% आरक्षण देने का फैसला किया है। बंगाल की डबल इंजन सरकार का बंगाल की बहन-बेटियों को डबल फायदा होगा।