राष्ट्रीय

पत्नी का 2 लड़कों से था अफेयर, पता चलने के बाद पति को मनाने के लिए किया कुछ ऐसा; भागे-भागे थाने पहुंच गए दोनों आशिक

केरल में पत्नी के दो युवकों से अफेयर का पता चलने पर पति ने खौफनाक खेल रचा। पत्नी की मिलीभगत से दोनों युवकों को घर बुलाकर बेरहमी से पिटाई और लूटपाट की। पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार किया, पीड़ितों ने बताया प्राइवेट पार्ट पर भी हमला। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

3 min read
Sep 15, 2025
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो- IANS)

केरल के पथानामथिट्टा जिले में एक दंपती को गिरफ्तार किया गया है। उनपर दो लड़कों को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने और वहां मारपीट करने के साथ लूटपाट करने का आरोप लगा है।

आरोपियों की पहचान कोइपुरम गांव के 30 वर्षीय मलयिल वीटिल जयेश और उसकी 25 वर्षीय पत्नी रेशमी के रूप में हुई है। पुलिस के हवाले से 'द इंडियन एक्सप्रेस' ने बताया है कि जिन युवकों से लूटपाट और मारपीट की घटना हुई, महिला का उन दोनों लड़कों के साथ अफेयर था।

ये भी पढ़ें

पैर नहीं छूने पर बौखला उठीं टीचर ‘मैडम’, 31 छात्रों को बुरी तरह से पीटा; जब अभिभावकों को पता चला तो…

फिर एक दिन जयेश को पत्नी के व्हाट्सएप पर दोनों की चैट मिल गई। जिसे देखकर वह बैखला उठा। उसी वक्त, जयेश के दिमाग में एक शातिर प्लान आया। उसने अपने दोनों दोस्तों से बदला लेने ठान ली।

पति को मनाने के लिए सारी बात मान गई पत्नी

पति को मनाने के लिए पत्नी को भी उसके प्लान में शामिल होना पड़ा। रेशमी अपने पति की हर बात मानने को तैयार हो गई। इसके बाद, जयेश ने अलग-अलग दिन दोनों युवकों को बहाने से अपने घर पर बुलाया और जमकर पिटाई की। इसके साथ, उनके पैसे भी छीन लिए।

पुलिस को एक पीड़ित ने बताया कि जयेश ने 5 सितंबर को ओणम के दिन उसे अपने घर पर बुलाया था। जैसे ही वह जयेश के घर पहुंचा तो उसने पीड़ित पर मिर्ची स्प्रे से हमला कर दिया। इसके बाद जमकर पिटाई की।

घर पर बुलाकर खूब मारा-पीटा

पीड़ित ने आगे बताया कि उसके दोनों हाथ बांध दिए गए और ऊपर एक लकड़ी के खंभे से भी लटका दिया गया। वहीं, रेशमी ने भी उसपर लोहे की छड़ों सहित कई चीजों से मारा।

रेशमी जब पीड़ित को पीट रही थी, तब जयेश ने अपने फोन पर सबकुछ रिकॉर्ड कर लिया। प्राइवेट पार्ट पर भी दोनों ने मिलकर हमला किया। प्रताड़ित करने के बाद जयेश और रेशमी ने कहीं दूर ले जाकर छोड़ दिया।

छोड़ने से पहले उन्होंने पीड़ित को धमकाते हुए कहा कि वह दूसरों को यह बताए कि जिस लड़की से वह प्यार करता है, उसके परिवार के लोगों ने उसपर हमला किया है।

पुलिस को बयान में लगी गड़बड़ी

पुलिस को भी पीड़ित ने यही बयान दिया, लेकिन उन्हें विश्वास नहीं हुआ। गड़बड़ी दिखने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। बाद में सबकुछ साफ होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सारी सच्चाई बताई। जिसपर उन्होंने तुरंत एक्शन लिया।

दूसरे पीड़ित के साथ क्या हुआ?

वहीं, दूसरे पीड़ित ने भी पुलिस के सामने आपबीती बताई। उसे 1 सितंबर को इसी तरह से जयेश और रेशमी ने प्रताड़ित किया था। उसने मामले को अपने तक ही सीमित रखा था।

उसने पुलिस को बताया कि उसे दंपति ने घर बुलाया था। जयेश उसे 1 सितंबर को मारामोन इलाके से दोपहिया वाहन पर ले गया था। घर पर, उसके साथ बेरहमी से मारपीट हुई। उसके कपड़े तक उतार दिए गए।

उसने बताया कि जयेश ने मोबाइल फोन का कैमरा चालू किया। इसके बाद, उससे कहा कि वह रेशमी के साथ यौन क्रिया करने जैसा व्यवहार करे। जब उसने मना किया, तो उसके साथ मारपीट की गई।

उसने बताया कि उसके दोनों हाथ बांध दिए गए थे। इसके बाद, उसे शॉल से सीलिंग पर लगे लकड़ी के बीम से लटका दिया गया था। इसके बाद उसके पूरे शरीर पर वार किया गया।

पुलिस ने क्या कहा?

उधर, पुलिस ने भी इस मामले में अपना बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि दंपती ने पीड़ितों में एक युवक से 20,000 रुपये छीन लिए। एक विशेष टीम मारपीट के दोनों मामलों की जांच करेगी। यह भी देखना होगा कि क्या आरोपियों ने इसी तरह और भी अपराध किए हैं? चूंकि आरोपी पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं, इसलिए और भी विस्तृत जांच की आवश्यकता है।

Published on:
15 Sept 2025 01:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर