28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेपर लीक पर सरकार का नया कानून कितना सख्त? बांसुरी स्वराज ने लोकसभा में बताई पूरी रणनीति

Paper Leak Amendment Bill: लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा जारी है। चर्चा के दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि, देश में पेपर लीक क्रिमिनल नेटवर्क बन गया है। उन्होने कहा कि परीक्षा संशोधन बिल भाजपा सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण है।
2 min read
Google source verification
Paper Leak Amendment Bill

Public Examination Amendment Bill,Lok Sabha, Photo- ANI

Paper Leak Amendment Bill: लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा जारी है। चर्चा के दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि, देश में पेपर लीक क्रिमिनल नेटवर्क बन गया है। उन्होने कहा कि परीक्षा संशोधन बिल भाजपा सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पेपर लीक के कृत्य को घोर पाप बताया है।

लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा जारी है। चर्चा के दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि, देश में पेपर लीक क्रिमिनल नेटवर्क बन गया है। उन्होने कहा कि परीक्षा संशोधन बिल भाजपा सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पेपर लीक के कृत्य को घोर पाप बताया है।

नया बिल कानूनी उलझनों को सुलझाता है

सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि नया लोक परीक्षा संशोधन बिल भविष्य में पेपर लीक मामलों में कानूनी उलझनों की तस्वीर को साफ करेगा। नए बिल में प्रस्तावित कड़े कानूनी प्रावधनों से पेपर लीक करने वालों के हौंसले पस्त होंगे। इस नए बिल से कानूनी प्रक्रिया में तेजी आएगी और पेपर लीक करने वाले आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

नए संशोधन बिल में सजा के ये प्रावधान

लोक परीक्षा संशोधन बिल में कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। पेपर लीक करने पर पहले 5 साल की सजा का प्रावधान था जिसे अब बढ़ाकर 10 साल किया गया है। इसके अलावा पेपर लीक करने वाले आरोपियों पर 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना भी लगाए जाने का प्रावधान है। सख्त सजा को प्रावधान होने से पेपर लीक माफिया पर बड़ा प्रहार होगा।

सिर्फ 3 महीने में न्यायिक प्रक्रिया होगी पूरी

लोक परीक्षा संशोधन बिल पर लोकसभा में चर्चा के दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा ​कि, नया बिल कानूनी उलझने सुलझाता है। पेपर लीक मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है। ​जहां सिर्फ 3 महीने में दोषियों को सजा सुनाई जाएगी।

विपक्षी सरकार में सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए

सांसद बांसुरी स्वराज ने चर्चा के दौरान कहा कि, पूर्व में विपक्षी सरकारों के कार्यकाल में सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए। पंजाब में इसी साल प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक हुआ, कांग्रेस ने पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा क्यों नहीं मांगा? सदन में तथ्यों पर बहस होनी चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग