28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अपनी उम्मीदवारी वापस ले लूंगा अगर नीतीश कुमार मीडिया के सामने आकर वो बात कह देंगे’, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

Bankipur By Polls: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है। नीतीश कुमार के वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताया है।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Mukul Kumar

Jul 28, 2026

bankipur By-Polls

बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार और जनसुराज फाउंडर प्रशांत किशोर। (फोटो- ANI)

बिहार में दो दिन बाद बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतदान होना है। इसको लेकर सियासी गहमा-गहमी तेज है। एक दिन पहले, पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने एक वीडियो जारी कर बांकीपुर की जनता से भाजपा कैंडिडेट नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में वोटिंग करने की अपील की थी।

इस वीडियो को जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने फर्जी बता दिया है। उन्होंने कहा- वह वीडियो एआई से बनाया गया है। इससे साफ होता है कि भाजपा पूरी तरह से डर गई है।

एआई से छेड़छाड़ करके बनाया वीडियो

प्रशांत किशोर ने कहा- इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसने वीडियो में क्या कहा है? बांकीपुर की जनता ने पहले ही अपना मन बना लिया है। आज मैं बिहार की जनता और बांकीपुर के मतदाताओं से एक बात कहना चाहता हूं, कल NDA ने नीतीश कुमार का जो वीडियो जारी किया था, वह पूरी तरह से फर्जी है।

उन्होंने आगे कहा कि इसे AI का इस्तेमाल करके बनाया गया था और नीतीश कुमार ने कभी ऐसा बयान नहीं दिया, अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे, तो लगेगा कि इसे एआई से छेड़छाड़ करके बनाया गया है। यह नीतीश कुमार का असली वीडियो नहीं है और न ही यह उनका दिया हुआ कोई बयान है।

'किसी भी पत्रकार के सामने नीतीश कुमार कह दें'

प्रशांत किशोर ने कहा- अगर नीतीश कुमार ने सच में वह बयान दिया है, तो उन्हें अपनी पसंद के किसी भी पत्रकार के सामने उसे दोहराने के लिए कहें। यदि वह ऐसा कर देंगे तो हम तुरंत चुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस ले लेंगे। लेकिन यह चाल कामयाब नहीं होगी, BJP पहले ही हार चुकी है।

बता दें कि बांकीपुर में इस बार मुकाबला मुख्य रूप से त्रिकोणीय माना जा रहा है। राजद से उम्मीदवार रेखा गुप्ता के पक्ष में तेजस्वी यादव ने भी कल चुनाव प्रचार किया था।

'अपने कैंडिडेट के लिए खुद मैदान में उतरे नितिन नवीन'

वहीं, भाजपा कैंडिडेट नीरज सिन्हा के लिए कल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन खुद मैदान में उतर गए। उन्होंने रोड शो के बाद एक रैली को संबोधित किया। जिसमें साफ कहा कि बांकीपुर उनका घर है और उनके घर को कोई भेद नहीं सकता है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग