
पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। फोटो सोर्स- ANI
Dharmendra Pradhan Resignation: बीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार में दूसरा कैबिनेट मंत्रालय देने की खबरों को खारिज कर दिया है। पार्टी ने इन आरोपों को काल्पनिक और पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को किसी अन्य मंत्रालय की पेशकश किए जाने संबंधी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
उन्होंने कहा कि इन रिपोर्टों का कोई आधार नहीं है। यह पूरी तरह से काल्पनिक और निराधार हैं। मीडिया से बात करते हुए पात्रा ने कहा कि आज सुबह मैंने एक रिपोर्ट पढ़ी, जो कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जुड़ी हुई थी। जिसमें धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रालय बदले जाने की बात कही गई थी, जो कि पूरी तरह से झूठी है।
दरअसल, हाल ही में राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की प्रमुख मांगों में शामिल था। पार्टी पिछले एक महीने से अधिक समय से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही थी और केंद्र सरकार के साथ बातचीत भी प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे पर अटकी हुई थी।
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें लिखा- पिछले कुछ दिनों की घटनाओं से उन्हें दुख पहुंचा है और यह उनके व्यक्तिगत सम्मान का विषय नहीं है। उन्होंने लिखा कि देश की एकता, छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपा है, ताकि कोई भी राष्ट्रविरोधी ताकत स्थिति का फायदा न उठा सके और छात्रों का भविष्य कानूनी उलझनों में न फंसे।
बता दें कि नीट पेपर लीक, परीक्षाओं में गड़बड़ी और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया गया। सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल भी की। सीजेपी प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच कई बार वार्ता भी हुई। लेकिन सीजेपी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी रही। जैसे ही धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया, उसके बाद सीजेपी ने भी अपना आंदोलन खत्म कर दिया।
Updated on:
28 Jul 2026 04:51 pm
Published on:
28 Jul 2026 04:51 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
