नीमच

नीमच में स्वास्थय विभाग की कार बेकाबू होकर कुएं के किनारे पर अटकी, टला बड़ा हादसा

MP Health Department car Accident: स्वास्थ्य विभाग की कार डीकेन से जावद की ओर जा रही थी। कार में विभागीय अधिकारी भी सवार थे कि तभी स्टीयरिंग लॉक होने से कार बेकाबू हो गई।

less than 1 minute read
Jun 11, 2026
MP Health Department car lost control became stuck on edge of well
MP Health Department car lost control: स्वास्थय विभाग की कार बेकाबू होकर कुएं के किनारे पर अटकी (फोटो सोर्स- Patrika)

MP Health Department: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में स्थित नीमच-सिंगोली रोड पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। यहां स्वास्थ्य विभाग की एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिना मुंडेर के कुएं के किनारे पास अटक गई (MP Health Department car Accident)। गनीमत रही कि कार गहरे खुले कुएं में गिरने से बच गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जनहानि हो सकती थी।

अचानक स्टीयरिंग लॉक हुआ लॉक, ड्राइवर ने खोया कंट्रोल

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की कार डीकेन से जावद की ओर जा रही थी। कार में विभागीय अधिकारी भी सवार थे। इसी दौरान लक्ष्मीपुरा और दड़ौली गांव के बीच अचानक वाहन का स्टीयरिंग लॉक हो गया, जिससे चालक का नियंत्रण वाहन पर नहीं रहा। कार सड़क किनारे लगे एक विद्युत खंभे से टकरा गई और अनियंत्रित होकर कुएं की ओर बढ़ गई।बताया जा रहा है कि चालक रजाक मंसूरी की सूझबूझ और किस्मत के चलते वाहन कुएं में गिरने से बाल-बाल बच गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन चालक और वाहन में सवार अधिकारी पूरी तरह सुरक्षित रहे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कई बार मांग करने के बावजूद नहीं लगाई जाली- ग्रामीण

इस घटना ने एक बार फिर सड़क किनारे खुले और असुरक्षित पड़े कुओं की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग के आसपास कई कुएं बिना सुरक्षा दीवार और जाली के खुले पड़े हैं, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खुले कुओं को तत्काल सुरक्षित कराया जाए,ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

Published on:
11 Jun 2026 04:59 pm