नीमच

एमपी में बीजेपी नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे और भांजे पर जानलेवा हमला

mp news: निर्माणाधीन फैक्ट्री में रेत की सप्लाई करने पहुंचे थे दोनों, सरपंच व उसके भाई सहित अन्य पर हमला करने का आरोप।

2 min read
Feb 06, 2026
bjp leader son nephew attacked sand supply dispute

mp news: मध्यप्रदेश के नीमच जिले में बीजेपी नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान के बेटे इंद्रजीत सिंह चौहान और भांजे किशन सिंह बोराना पर जानलेवा हमला हुआ है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भांजे किशन के सिर में तलवार लगने से गंभीर चोट आई है और 5-6 टांके आए हैं वहीं बेटा इंद्रजीत भी हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ है। मारपीट की घटना सगराना घाटी की है और गांव के सरपंच व उसके भाई सहित अन्य पर हमला करने का आरोप है।

ये भी पढ़ें

एमपी में ‘लाड़ली बहना’ से नाम कटवाने की धमकी देने वाले मंत्री ने मारी ‘पलटी’

रेत की सप्लाई करने पहुंचे थे दोनों

जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ने बताया कि सगराना में सीमेंट फैक्ट्री का निर्माण हो रहा है जिसमें बेटा इंद्रजीत व भांजा किशन रेत की सप्लाई कर रहे थे। शुक्रवार को सुबह दोनों सगराना गए थे वहां पर किसी बात को लेकर सगराना घाटी क्षेत्र में सरपंच विक्रम सिंह, उसके भाई महेंद्र सिंह सहित अन्य 30-40 लोगों ने घेरकर हमला कर दिया। तलवार से हमला किया गया है जिससे भांजे किशन के सिर में गंभीर चोट आई है और बेटे को भी गंभीर चोटें लगी हैं। घटना के बाद दोनों को घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सज्जन सिंह ने बताया कि गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान भाजपा के स्थानीय नेता हैं और उनके पिता खुमान सिंह शिवाजी भाजपा से पूर्व विधायक रहे हैं।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही नीमच कैंट पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान लिए। इसके साथ ही घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए क्षेत्र में दबिश दी। थाना प्रभारी नीमच कैंट निलेश अवस्थी ने बताया कि सगराना में जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान के बेटे, उनके भांजे व एक अन्य के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। इस संबंध में 7 नामजद जिनमें सरपंच विक्रम सिंह, उसका भाई महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजू सिंह, तूफान सिंह, जीवन सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है। आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।

ये भी पढ़ें

एमपी में विधायक के ‘भाई’ ने खड़े होकर ‘लुटवाईं’ शराब की बोतलें, हाथ जोड़ता रहा कर्मचारी

Published on:
06 Feb 2026 06:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर