नीमच

एमपी में जहर खाकर कंट्रोल रूम पहुंचा प्रधान आरक्षक, अस्पताल में मौत

mp news: खुदकुशी करने से पहले प्रधान आरक्षक ने लिखा चार पेज का सुसाइड नोट, आरआई पर लगाए प्रताड़ना के आरोप।

2 min read
Feb 08, 2026
police constable suicide control room

mp news: मध्यप्रदेश के नीमच जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक प्रधान आरक्षक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। प्रधान आरक्षक जहर खाने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा था जहां से उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रधान आरक्षक की मौत हो गई है। एक सुसाइड नोट भी सामने आया है जो कि चार पन्नों का है और उसमें विभागीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

जहर खाकर पहुंचा कंट्रोल रूम

पुलिस लाइन कनावटी में तैनात प्रधान आरक्षक होशियार सिंह (50 वर्ष) रविवार को जहर खाकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा था। जैसे ही साथी पुलिसकर्मियों को होशियार सिंह के जहर खाने का पता चला तो वो उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रधान आऱक्षक होशियार सिंह पांच दिनों से छुट्टी पर थे। सोमवार से उन्हें ड्यूटी पर आना था। लेकिन इससे पहले रविवार को ही उन्हें खुदकुशी कर ली।

आरआई पर लगाए आरोप, वायरल हुआ नोट

प्रधान आरक्षक होशियार सिंह ने जहर खाने से पहले चार पेज का सुसाइड नोट लिखा है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस सुसाइड नोट में होशियार सिंह ने आईआर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वायरल सुसाइड नोट में पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और वरिष्ठ अधिकारियों की प्रताडड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में रक्षित निरीक्षक प्रणव तिवारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि आरआई प्रणव तिवारी पुलिस लाइन के कर्मचारियों से ड्यूटी लगाने और अन्य कार्यों के बदले में अवैध रूप से 5 से 15 हजार रुपए तक की वसूली करते हैं। होशियार सिंह ने परिवार को न्याय और सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी सुसाइड नोट में की है।

जवाब देने से बचते रहे अधिकारी

घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार किया। एएसपी नवलसिंह सिसोदिया को संपर्क किया तो उन्होंने अवकाश पर होने के कारण जानकारी नहीं दे पाने की बात कही। वहीं सीएसपी किरण चौहान ने कहा कि मैं वहां से निकल गई मुझे जानकारी नहीं। कैंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी ने बताया कि मर्ग की सूचना नहीं आई है लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें

एमपी में बेटी का धक्का लगने से मां के हाथ से चली गोली, सामने खड़ा था पति

Updated on:
08 Feb 2026 09:08 pm
Published on:
08 Feb 2026 08:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर