
नीमच. 15वीं मॉडर्न पेंटाथलॉन बायथल ट्रायथल राष्ट्रीय चैंपियनशिप अहमदाबाद गुजरात में मध्यप्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। नीमच के खिलाडिय़ों ने स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके चलते उनका एशियन और वल्र्ड चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है।
राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदेश की टीम ने जीते 31 पदक
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम ने कुल 31 पदक अपनी झोली में डाले। इनमें 11 स्वर्ण, 10 रजत व 10 कांस्य पदक शामिल हैं। इन खिलाडिय़ों ने प्रदेश और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। प्रदेश की टीम ने रनर अप ट्रॉफी भी अपने नाम की। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यशवी नितेश शर्मा ने 2 स्वर्ण पदक, कनकश्री तेजप्रकाश धारवाल ने दो स्वर्ण, भूमि गोविंद अग्रवाल ने दो स्वर्ण, सिद्धांतसिंह गोपाल सिंह जादोन ने एक स्वर्ण, एक रजत पदक, अस्मि दीपेंद्र भटनागर ने एक स्वर्ण, एक रजत, डॉ. मयंक राठौड़ ने एक स्वर्ण, एक रजत, सिद्धिका राजेन्द्र यादव ने एक स्वर्ण, निधिश्वरम मयंक राठौड़ ने दो रजत, आरव नीलेश बाफना ने दो रजत, शीर्यवर्धन धीरेंद्र गहलोत ने दो रजत, अस्मि मयंक कटारिया ने दो कांस्य, कनिष्का संजय गहलोत ने दो कांस्य, धीरेंद्रकुमार गहलोत ने एक कांस्य, भव्या नरेंद्र जोशी ने दो कांस्य, भावेश दीपक पटेल ने एक कांस्य, हरमनसिंह ने एक रजत, धैर्य साहू ने रजत, वीर भारद्वाज को कांस्य एवं यश बाथरे ने एक स्वर्ण पदक जीतकर मध्यप्रदेश टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाडिय़ों को आगामी एशियन एवं वल्र्ड चैंपियनशिप पुर्तगाल के लिए चयनित किया गया है।
एशियन व वल्र्ड चैंपियनशिप में भी दें बेस्ट
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। सीमित संसाधनों के बीच प्रतिभा निखार रहे नीमच जिले के खिलाडिय़ों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर दोनों स्पर्धाओं में सभी आयु वर्गों में पदक जीतकर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि ने यह साबित किया कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर बड़े कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि के पीछे प्रशिक्षक चंद्र शेखर अवस्थी एवं काशी प्रसाद वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय स्तर पर किया गया श्रेष्ठ प्रदर्शन मध्यप्रदेश में मॉडर्न पेंटाथलॉन के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करता है। ओलिम्पिक संघ सचिव दिग्विजय सिंह, मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह, मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन मध्यप्रदेश जनरल सेक्रेटरी सुनील भारती, मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन मध्यप्रदेश सह सचिव चंद्रशेखर अवस्थी, मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष प्रभु मूलचंदानी आदि ने मध्यप्रदेश टीम के राष्ट्रीय स्पर्धा में दूसरे स्थान हासिल करने पर बधाई दी है। साथ ही खिलाडिय़ों को एशियन और वल्र्ड चैंपियनशिप के लिए अभी से तैयारी में जुट जाएं और अपना बेस्ट देने का प्रयास करें।