नीमच

नीमच जिले में उपलब्धि के फिर गाड़े झंडे, किया कुछ ऐसा…

पोषण पखवाड़े में नीमच ने रचा इतिहास, प्रदेश में दूसरा व संभाग में पहला स्थान, जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का 85 प्रतिशत विकास, थीम पर हुए थे आयोजन

2 min read
May 27, 2026
मध्यप्रदेश में द्वितीय स्थान तथा उज्जैन संभाग में प्रथम

पोषण पखवाड़े में नीमच ने रचा इतिहास, प्रदेश में दूसरा व संभाग में पहला स्थान, जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का 85 प्रतिशत विकास, थीम पर हुए थे आयोजन


नीमच. भारत सरकार के निर्देशानुसार 9 से 23 अप्रेल तक आयोजित 8वें पोषण पखवाड़े में नीमच जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश में द्वितीय स्थान तथा उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज्य स्तर से जारी रिपोर्ट में जिले की इस उपलब्धि की पुष्टि की गई है।

ये भी पढ़ें

योजना सफल तो जनजातीय जिलों में करेंगे लागू

‘जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास’
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव की सतत् निगरानी में जिले में यह पखवाड़ा आयोजित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग अंकिता पंड्या ने बताया कि इस वर्ष पोषण पखवाड़े की मुख्य थी ‘जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास’ निर्धारित थी। वैज्ञानिक तथ्यों के अनुसार, मानव मस्तिष्क का लगभग 85 प्रतिशत विकास जन्म से 6 वर्ष की आयु तक हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए परिवारों और समुदाय को उन व्यवहारों के प्रति जागरूक किया गया, जो बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक हो।

पांच प्रमुख गतिविधियों पर विशेष ध्यान
पोषण पखवाड़े के दौरान पांच प्रमुख गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया था। प्रसव पूर्व जांच और संतुलित आहार सुनिश्चित करना। जन्म से 3 वर्ष के बच्चों का विकास, संवाद और खेल के माध्यम से मस्तिष्क विकास को बढ़ावा देना। 3 से 6 वर्ष के बच्चों हेतु खेल आधारित शिक्षा। बच्चों के स्क्रीन टाइम में कमी लाने हेतु जागरूकता। आंगनवाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने में समुदाय की भागीदारी। अभियान को जनआंदोलन का रूप देने के व्यापक प्रयास किए गए, जिससे अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हुई। इसके अंतर्गत रैलियां, पोषण पर चर्चा, दादी-नानी के अनुभव साझा कार्यक्रम और खिलौना निर्माण कार्यशालाएं आयोजित की गईं।

बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक मजबूत नींव
पखवाड़े के दौरान आयोजित सभी गतिविधियों की जानकारी संबंधित विभागों द्वारा पोषण अभियान के जनआंदोलन डेशबोर्ड पर निर्धारित समय-सीमा में दर्ज की गई। जिले के सभी विभागों के समन्वय से अभियान के प्रभावी संचालन के लिए विस्तृत योजना तैयार की गई थी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी को सम्मिलित कर बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखने हेतु विशेष प्रयास किए गए। संपूर्ण आयोजन में परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं पोषण अभियान अमले का कार्य विशेष रूप से सराहनीय रहा।

ये भी पढ़ें

10 साल में 14 हजार मौत, 35 हजार से अ​धिक घायल
Published on:
27 May 2026 12:23 pm
Also Read
View All