नीमच

युवक की मौत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, चक्काजाम कर जताया विरोध, सड़क पर लंबा ट्रैफिक

MP News: सड़क हादसे में युवक की मौत और FIR दर्ज न होने से ग्रामीण भड़क गए। सैकड़ों लोगों ने देवली में मुख्य मार्ग जाम कर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2025, 12:28 PM IST
neemuch road accident youth death grampanchayat protest mp news
villagers protest over youth died in road accident (Patrika.com)

Neemuch Road Accident: सप्ताह भर पहले नीमच के जीरन थाना क्षेत्र में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अहमदाबाद में चल रहा है। हादसे के बाद भी आरोपी कार चालक के खिलाफ जीरन प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। इसके विरोध में सोमवार को देवली देवली के सैकड़ों ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के चलते मार्ग के दोनों और करीब डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। (MP News)

डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार

रिश्तेदार से मिलने राजस्थान गया था मृतक

ये मामला 11 नवंबर का है। राजस्थान के प्रतापगढ़ के समीप ग्राम भुवासिया में कालूलाल पिता मथुरालाल सेन 45 वर्ष अपनी पत्नी रेखाबाई के साथ अपने रिश्तेदार से मिलने गए थे। मंगलवार शाम को नीमच लौटते समय शाम 6 हरवार-पापलिया के समीप प्रतापगढ़ मार्ग पर कार चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायली हो गए थे। हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों ने दोनों घायलों को चिकित्सालय नीमच पहुंचाया। जहां से गंभीर अवस्था में दोनों घायलों को उपचार के लिए अहमदाबाद रेफर कर दिया गया था।

मृतक कालूलाल सेन

रास्ते में ही हो गई पति की मौत

अहमदाबाद जाते समय रास्ते में मंगलवाड़ चौराहे पर कालूलाल की मौत हो गई। इस कारण उन्हें वापस नीमच ले आए। उपचार के लिए उनकी पत्नी को अहमदाबाद में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में रेखाबाई के कूल्हे व रीड की हड्डी में गहरी चोट आई है। बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। (MP News)

जाम में फंसी एम्बुलेंस
Updated on:
17 Nov 2025, 12:28 PM IST
Published on: