जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की कायराना हरकतें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बैंकर विजय कुमार की हत्या के बाद बडगाम में प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया गया है। ईट-भट्ठे पर काम कर रहे दो गैर-कश्मीरी मजदूरों को गोली मार दी गई।
जम्मू-कश्मीर में आम लोगों पर आतंकी हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आतंकी अपनी नापाक हरकतों से बिल्कुल भी बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को आतंकियों ने सुबह एक बैंक कर्मी की सरेआम हत्या कर दी और अब बड़गाम में प्रवासी मजदूरों पर हमले की खबर सामने आ रही है। इस हमले में दो मजदूरों को गोली मार दी गई। मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिनमें से एक की मौके पर मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
ये गैर स्थानीय मजदूर बडगाम जिले के चदूरा गांव में एक ईंट भट्ठे पर कार्यरत थे। उन्हें श्रीनगर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहा एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया। मारे गए मजदूर की पहचान बिहार के दिलखुश के रूप में हुई है। यह हमला राजस्थान के एक बैंक मैनेजर विजय कुमार की कुलगाम में गोली मारकर हत्या करने के कुछ घंटों बाद हुआ है।
यह भी पढ़ें: 18 वर्षों में पहली बार एक क्रम में होंगे 5 ग्रह, धरती से देखने के लिए नहीं होगी किसी उपकरण की जरूरत
आपको बता दें, पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में गैर कश्मीरी या हिंदू नागरिकों को चुन-चुनकर मारा जा रहा है। पिछले महीने ऐसी तीन घटनाएं हुईं, जिनसे वहां रह रहे अल्पसंख्यक चिंतिंत हो गए हैं। मध्य कश्मीर के बडगाम के चडूरा स्थित मगरायपुरा में गुरुवार शाम को आतंकियों ने दो गैर स्थानीय मजदूरों पर फायरिंग की। मजदूरों पर फायरिंग करने के बाद आतंकी फरार हो गए।
गौरतलब है कि, आज आतंकियों ने कुलगाम में एक बैंक मैनेजर पर फायरिंग की। इस हमले में बैंक मैनेजर विजय कुमार की मौत हो गई। वह हनुमानगढ़ राजस्थान के रहने वाले थे। आतंकियों ने उन्हें उस समय गोली मारी जब वह ड्यूटी पर थे।
यह भी पढ़ें: शिक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में बोले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, 'सभी भाषाएं राष्ट्रीय भाषाएं हैं, कोई हिंदी-इंग्लिश से कम नहीं'