नई दिल्ली

अफ्रीका: नाइजर के एक स्कूल में लगी भीषण आग, 20 बच्चों की मौत, कई झुलसे

पश्चिम अफ्रीका के नाइजर में एक स्कूल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 20 बच्चों की मौत हो गई जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जांच की जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Nov 09, 2021
fire
20 children killed and many injured in niger school fire

नई दिल्ली। पश्चिम अफ्रीका के नाइजर में एक बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक नाइजर के दूसरे सबसे बड़े शहर मरादी के एक स्कूल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 20 बच्चों की मौत हो गई हैं जबकि कई बच्चे बुरी तरह से झुलस गए हैं। देश की सरकार ने इस संबंध में जानकारी दी है।

मामले की जांच जारी
बताया गया कि एएफएन प्राथमिक विद्यालय में आग लग गई। आग ने तीन कक्षाओं को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 3 से 8 साल की उम्र के बच्चों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक स्कूल की कक्षाएं फूस की बनी थी। राष्ट्रीय शिक्षा विभाग ने पुष्टि की है कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

यूनिसेफ ने जताया दुख
नाइजर में यूनिसेफ के प्रतिनिधि स्टेफना सावी ने एक बयान में कहा कि हमारी संवेदनाएं प्रभावित बच्चों और परिवारों के साथ हैं। हम पीड़ितों के परिवारों और उनके समुदायों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। उनका कहना है कि स्कूल में पढ़ते समय किसी भी बच्चे को कभी भी खतरा नहीं होना चाहिए। UNICEF देश भर में राष्ट्रीय अधिकारियों और भागीदारों के साथ काम करना जारी रखेगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि बच्चे स्कूल जा सकें और सुरक्षित वातावरण में सीख सकें।

गौरतलब है कि पश्चिम अफ्रीका के नाइजर में छात्रों से भरे स्कूलों में अस्थायी क्लासरूम बनाए जाते हैं। इस साल अप्रैल में नाइजर की राजधानी नियामी के बाहरी इलाके में स्थित एक प्राथमिक स्कूल में आग लगने से 20 बच्चों की मौत हो गई थी। नाइजर दुनिया के गरीब देशों में आता है और लोगों को यहां शिक्षा हासिल करने के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

Updated on:
09 Nov 2021 06:04 pm
Published on:
09 Nov 2021 05:55 pm
Also Read
View All
Parvesh Verma Slap Incident: मंत्री इस्तीफा दें, FIR दर्ज हो, प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड में पीड़ित साहिब सिंह की मांग

प्रवेश वर्मा थप्पड़ विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- यह वोट चोरी का अहंकार, सरकार को सहमति नहीं अंधभक्ति चाहिए

थप्पड़ विवाद के बाद प्रवेश वर्मा ने दी सफाई, कहा- कमीशन नहीं मिला तो रात में बनी सड़क उखाड़कर वीडियो बनाए

‘मंत्री को करो गिरफ्तार’, दिल्ली में प्रवेश वर्मा द्वारा युवक को थप्पड़ मारने पर सियासत गर्म, AAP ने दी चेतावनी

दिल्ली में बीजेपी मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा थप्पड़ मारने के मामले में पीड़ित युवक का आया बयान, जानें क्या कहा?