नई दिल्ली

6 कमरों की मंजूरी, बना डाले 25 कमरे; बंद गेट बना मौत का जाल, दिल्ली अग्निकांड में 21 की जान गई

Delhi Malviya Nagar Restaurant Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इमारत में केवल 6 कमरों की मंजूरी थी, लेकिन नियमों की अनदेखी कर 25 कमरे बना दिए गए थे।

2 min read
Delhi Malviya Nagar Restaurant Fire
IANS Photo

Malviya Nagar Fire Accident 21 Dead: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया है कि जिस इमारत में आग लगी, वहां केवल 6 कमरों की मंजूरी थी, लेकिन नियमों को दरकिनार कर 25 कमरे बना दिए गए थे। इतना ही नहीं, हादसे के वक्त मुख्य गेट बंद होने के कारण कई लोग बाहर नहीं निकल सके और आग की लपटों में फंस गए। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हैं। शुरुआती जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और अवैध निर्माण को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।

मेन गेट पर लगा था ताला

वहीं, इस घटना को अपनी आंखों से देखने वालों का कहना है कि आग लगने के बाद ऊपरी मंजिलों पर ठहरे लोग जान बचाने के लिए तेजी से नीचे पहुंचे, लेकिन बाहर निकलने का रास्ता बंद मिला। बताया जा रहा है कि मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लगा होने के कारण वे इमारत से बाहर नहीं निकल सके। मजबूरन कई लोगों को दोबारा ऊपर की ओर लौटना पड़ा, जहां धुआं और आग तेजी से फैल रही थी, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।

इलाज कराने वाले लोग इसी इमारत में रुकते थे

इस घटना मिल रही जानकारी के मुताबिक, अग्निकांड वाले होटल में सबसे ज्यादा वे लगो रहते थे, जो यहां पर इलाज कराने के लिए आते थे। वहां, के आस पास के अस्पतालों में इलाज कराने के लिए मरीज और उनके परिजन इसी इमारत में ठहरे थे। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि मृतकों और घायलों में एक ऐसा मरीज भी शामिल था, जिसकी हाल ही में सर्जरी हुई थी और वह इलाज के बाद आराम कर रहा था। हादसे ने कई ऐसे परिवारों को गहरा सदमा दिया है, जो अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य लाभ की उम्मीद लेकर यहां आए थे।

मृतकों में बड़ी संख्या विदेशी नागरिकों की

आपको बता दें कि दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में लगी भीषण आग में अब तक 21 लोगों की जान जा चुकी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतकों में अधिकांश विदेशी नागरिक शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद 19 घायलों को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहत-बचाव कार्य कई घंटों तक चलता रहा।

Updated on:
03 Jun 2026 01:28 pm
Published on:
03 Jun 2026 01:13 pm
Also Read
View All
Delhi electricity tariff: ‘मिडिल क्लास के लिए यहां रहना मुश्किल’, बिजली दरें बढ़ाने पर AAP का दिल्ली सरकार पर हमला

ममता बनर्जी पर FIR को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी का BJP पर तीखा हमला, कहा- ‘एजेंसियां अब भाजपा का चुनावी टूलकिट बन चुकी हैं’

इस गर्मी दिल्ली में फिर लौटी लोगों की पसंदीदा बीयर, बिक्री में दिखा बड़ा उछाल, एक्साइज विभाग रख रहा नजर

2020 दिल्ली दंगे: उमर खालिद और शरजील इमाम ने कड़कड़डूमा कोर्ट में दायर की नई जमानत याचिका; दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी

देश को दे उपदेश, मोदी चले विदेश- कांग्रेस का पीएम पर निशाना; आप के संजय सिंह ने पूछा विदेश से क्या लाते हो?