नई दिल्ली

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया कांग्रेस को झटका, पूर्व सीएम की पार्टी में शामिल हुए 22 पार्षद

। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा सें गठबंधन करने के तुरंत बाद पंजाब पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ताधारी कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के 22 पार्षदों ने पूर्व सीएम कैप्टन की नई पार्टी का दामन थाम लिया है।
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2021, 7:27 PM IST
22 congress leaders joined the captain's party punjab lok congress
22 congress leaders joined the captain's party punjab lok congress

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा सें गठबंधन करने के तुरंत बाद पंजाब पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ताधारी कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, कांग्रेस के 22 पार्षदों ने पूर्व सीएम कैप्टन की नई पार्टी का दामन थाम लिया है। पूर्व सीएम कैप्टन की बेटी बीबा जय इंदर कौर ने इन पार्षदों का पार्टी में स्वागत किया है। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह इन दिनों दिल्ली में हैं, वो भाजपा संग विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर चर्चा करने पहुंचे हैं। ऐसे में उनकी बेटी ने यह जिम्मेदारी निभाई और इन पार्षदों का स्वागत किया है।

कांग्रेस से असंतुष्ट नेताओं के पास नया विकल्प कैप्टन
बता दें कि हाल ही में जानकारी मिली है कि कैप्टन की नई पार्टी और भाजपा के बीच पंजाब विधानसभा साथ में लड़ने पर सहमति बन गई है। अब दोनों पार्टियां राज्य के चुनाव में साथ उतरेंगी। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि विधानसभा चुनाव से तुरंत पहले कांग्रेस का हाथ छोड़कर अलग पार्टी बनाने वाले कैप्टन, कांग्रेस को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। अब पंजाब में कांग्रेस से असंतुष्ट नेताओं के पास एक नया विकल्प हैं। वहीं कैप्टन के करीबियों का इस चुनाव में उनका साथ देना तय है।

कांग्रेस छो़ड़ कैप्टन संग आए कई नेता
बता दें कि पूर्व सीएम कैप्टन ने 14 दिसंबर को कांग्रेस के कई पूर्व सांसद और पूर्व विधायकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। कांग्रेस पूर्व सांसद अमरीक सिंह अलीवाल, पूर्व विधायकों हरजिंदर सिंह ठेकेदार, प्रेम मित्तल, फरजाना आलम और राजविंदर कौर भागिके ने पंजाब लोक कांग्रेस का दामन थामा था। इसके साथ ही कई और स्थानीय नेताओं ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़कर कैप्टन की नई पार्टी में शामिल हो गए हैं। माना जा रहा है कि अभी कैप्टन कांग्रेस को और नुकसान पहुंचा सकते हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो पार्टी में अपमानित महसूस कर रहे थे। इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है। वहीं कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन ने तृणमूल कांग्रेस की तर्ज पर पंजाब लोक कांग्रेस नाम से नई पार्टी बनाई है। वहीं अब कैप्टन ने पंजाब में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पूर्व सीएम कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ा सकते हैं।

Updated on:
17 Dec 2021, 7:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन