नई दिल्ली

दिल्ली में DRDO वैज्ञानिक के सरकारी फ्लैट में 50 लाख की चोरी, 3 ताले तोड़कर ज्वेलरी लेकर फरार हुए चोर

DRDO Residential Complex Theft Delhi: देश की राजधानी में आए दिन चोरी के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन अब दिल्ली में एक ऐसी चोरी हुई है, जिसके बाद सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा किए जा रहे हैं। दरअसल, यहां पर चोरों ने एक DRDO महिला वैज्ञानिक के सरकारी फ्लैट का ताला तोड़कर अलमारी में रखे करीब 45 से 50 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और विदेशी करेंसी पर हाथ साफ कर दिया।

2 min read
AI से बना प्रतीकात्मक फोटो

DRDO Residential Complex Theft Delhi: देश की राजधानी में आए दिन चोरी के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन अब दिल्ली में एक ऐसी चोरी हुई है, जिसके बाद सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा किए जा रहे हैं। दरअसल, यहां पर चोरों ने एक DRDO महिला वैज्ञानिक के सरकारी फ्लैट का ताला तोड़कर अलमारी में रखे करीब 45 से 50 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और विदेशी करेंसी पर हाथ साफ कर दिया।

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, पीड़ित महिला वैज्ञानिक वारदात के वक्त दिल्ली में नहीं थीं। वह अपनी बेटी से मिलने के लिए पंजाब के चंडीगढ़ गई हुई थीं। इसी दौरान सूने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गत 23 मई को फ्लैट के पड़ोसियों ने नोटिस किया कि वैज्ञानिक के घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था और उसके ताले टूटे पड़े थे। पड़ोसियों ने तुरंत फोन कर इसकी जानकारी महिला वैज्ञानिक को दी। चोरी की खबर सुनते ही साइंटिस्ट और उनका परिवार उसी दिन चंडीगढ़ से आनन-फानन में दिल्ली पहुंचा। जब उन्होंने घर के भीतर कदम रखा, तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था और कीमती सामान गायब था।

ये भी पढ़ें

बकरीद की छुट्टी के दिन परीक्षा कराने पर छात्र ने किया विरोध, दिल्ली हाईकोर्ट में पहुंचा मामला

3 ताले तोड़े, अलमारी को उखाड़ा

आपको बता दें कि चोरों ने इस वारदात को बेहद शातिराना अंदाज में अंजाम दिया। घर के भीतर दाखिल होने के लिए उन्होंने एक नहीं बल्कि, तीन ताले काट कर घर में घुसे। इतना ही नहीं बेडरूम में रखी लोहे की अलमारी के लॉक को जबरन तोड़कर उसमें रखे सारे लॉकर खाली कर दिए। वैज्ञानिक द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई लिस्ट के मुताबिक 15,000 भारतीय कैश, इसके अलावा 20 पाउंड (ब्रिटिश करेंसी) और 50 दिरहम (यूएई करेंसी)। इसके अलावा एक सोने का नेकलेस सेट (झुमकों के साथ), 6 सोने की चूड़ियां, 7 सोने की चेन, 5 सोने की अंगूठियां, 4 सेट ईयरिंग्स, लड़कियों की दो सोने की चूड़ियां और एक सोने की नथ और दो सेट चांदी की पायल और करीब 20 ग्राम वजन के चांदी के सिक्के शामिल हैं। शिकायत में यह आरोप है कि उनके घर से कुल तीन महंगी कलाई घड़ियां गायब हैं, जिनमें दो 'डैनियल क्लेन' (Daniel Klein) और एक 'टायमेक्स' (Timex) ब्रांड की घड़ी शामिल है। पीड़िता ने चुराए गए कुल सोने-चांदी और अन्य कीमती सामान की अनुमानित कीमत 45 से 50 लाख रुपए के बीच बताई है।

CCTV खंगाल रही पुलिस

अब इस घटना के बाद सवाल खड़ा होना लाजिम है। क्योंकि इतने सुरक्षित सरकारी आवासीय परिसर के भीतर इतनी बड़ी चोरी होने से वहां रहने वाले अन्य वैज्ञानिकों और सैन्य अधिकारियों के परिवारों में भारी डर और चिंता का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने सरकारी कॉलोनियों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा व चाक-चौबंद करने की मांग उठाई है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली के कमला मार्केट थाने में विजिलेंस का छापा, हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Also Read
View All