नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के साथ आने से किया इनकार, कहा- हम जनता को नया विकल्प देंगे

आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि वो टीएमसी के साथ गठबंधन नहीं कर रही है। आप नेता आतिशी ने कहा कि आप गोवा में अच्छे उम्मीदवार उतारेगी और नया विकल्प मुहैया कराएगी।
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2021, 7:46 PM IST
aap says we will not do alliance with trinamool congress for goa polls
aap says we will not do alliance with trinamool congress for goa polls

नई दिल्ली। अलगे साल देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। सभी पार्टियां चुनावी मैदान में हैं और मतदाताओं को आर्कर्षित करने के लिए वादों और दावों का दौर भी शुरू हो गया है। इसके साथ ही चुनावों को लेकर पार्टियां सरकार बनाने या यूं कहें कि सरकार का हिस्सा बनने के लिए अन्य पार्टियों से गठबंधन पर भी चर्चा कर रही हैं। बता दें कि गोवा में आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच गंठबंधन की चर्चा हो रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि वो टीएमसी के साथ गठबंधन नहीं कर रही है। आप की गोवा डेस्क की प्रभारी आतिशी ने कहा कि आप गोवा में अच्छे उम्मीदवार उतारेगी और नया विकल्प मुहैया कराएगी। इसके साथ ही हम ईमानदार और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाएगी। हम टीएमसी के साथ कोई बात नहीं कर रहे हैं।

आप नेता ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट
आप नेता आतिशी ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि 'मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रही हूं कि टीएमसी के साथ गठबंधन नहीं होगा। ऐसे में टीएमसी के साथ बातचीत का कोई सवाल ही नहीं है। हम गोवा में अच्छे उम्मीदवारों के साथ नया विकल्प देने और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसे में हम टीएमसी के साथ नहीं आ रहे हैं।

आप ने अकेले चुनाव लड़ने का लिया निर्णय
बता दें कि आप नेता आतिशी ने पश्चिम बंगाल के एक लेखक के ट्वीट का जवाब दिया है। उन्होंने एक खबर के हवाले से कहा था कि आम आदमी पार्टी गोवा में टीएमसी के साथ गठबंधन करने की इच्छुक है। वहीं ममता बनर्जी की पार्टी ने इस प्रस्ताव पर अभी तक निर्णय नहीं किया है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच इस मुद्दे पर एक दौर की वार्ता हो चुकी है। अब आतिशा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि आप ने गोवा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का निर्णय किया है।

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने 2017 में भी गोवा विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी। वहीं इस बार फिर पार्टी अकेले मैदान में उतरी है। टीएमसी भी गोवा में चुनाव लड़ने के लिए पूरी तैयारी में है। दोनों पार्टियां राज्य में चुनाव के लिए कई वादे कर चुकी हैं।

Published on: