नई दिल्ली

‘ऊपर से छोड़ने के लिए आदेश आता है…’ SHO का वीडियो शेयर कर AAP ने रेखा गुप्ता सरकार को बनाया निशाना

Delhi Police Video: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में नशे और अपराध को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का दावा है कि एक पुलिस अधिकारी के कथित बयान से खुलासा हुआ है कि अपराधियों को पकड़ने के बाद ऊपर से उन्हें छोड़ने के आदेश आते हैं।
less than 1 minute read
AAP targets Rekha Gupta government by sharing Delhi police Video

Delhi Police Video: दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी ने एक थाना प्रभारी (एसएचओ) का कथित वीडियो साझा करते हुए रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधा है। वीडियो में एसएचओ यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि पुलिस नशे के कारोबारियों और अपराधियों को पकड़ती है, लेकिन ऊपर से आदेश आने पर उन्हें छोड़ना पड़ जाता है। उनका कहना है कि “हम लोग इन्हें पकड़ते हैं, लेकिन ऊपर से आदेश आ जाता है और हमें इन्हें छोड़ना पड़ता है, हमारे हाथ बंधे हुए हैं।” इस वीडियो के सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

आपको बता दें कि इस वीडियो को एक्स पर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने शेयर किया है। उन्होंने दिल्ली में नशे और अपराध के मुद्दे को लेकर Rekha Gupta सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि राजधानी में नशे का कारोबार और अपराध सरकार के संरक्षण में चल रहा है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दावा किया कि इस बात का खुलासा खुद एक पुलिस अधिकारी के कथित बयान से हुआ है, जिसमें कहा गया कि जब पुलिस नशे के कारोबारियों और अपराधियों को पकड़ती है तो ऊपर से उन्हें छोड़ने के आदेश आ जाते हैं। इस बयान को आधार बनाते हुए पार्टी ने सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Updated on:
15 Mar 2026 05:48 pm
Published on:
15 Mar 2026 05:48 pm
Also Read
View All
राहुल गांधी का अमित शाह पर सीधा हमला, ‘छात्रों पर पैलेट गन किसके आदेश पर चली, इस्तीफा दें गृह मंत्री’

20 प्रवक्ताओं की लिस्ट में शहजाद पूनावाला 8वें नंबर पर, लेकिन बीजेपी में सबसे टॉप; किसी ने शेयर की लिस्ट तो दिया ये जवाब

विदेशी पर्यटकों के लिए भारत आना हुआ और आसान, मोदी सरकार ने 11 नए पोर्ट्स पर दी e-Visa एंट्री की मंजूरी

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर राहुल गांधी की चुप्पी, भाजपा बोली- कोटा से प्रयागराज तक गरजने वाले रांची में चुप क्यों?

UP-पंजाब चुनाव में उतरेगी LJP(R): चिराग पासवान बोले- बिना हिंदू-मुस्लिम की राजनीति के मैदान में उतरेंगे